Advertisement

नारियल पानी तो ठीक है, लेकिन क्या आप जानतें हैं नारियल की मलाई खाने के फायदे? जान उड़ जाएंगे होश

क्या आपको पता है कि नारियल की मलाई कई मायने में पानी से ज्यादा फायदेमंद होती है. हालांकि, कई लोगों को इसके फायदों के बारे में नहीं पता होता है. तो चलिए आपको बताते हैं नारियल मलाई के फायदों के बारे में.

Coconut Malai
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

Coconut Malai benefits: अक्सर लोग नारियल का पानी पीने के बाद नारियल को फेंक देते हैं. कई लोग नारियल-पानी के साथ खोल में मौजूद मलाई खाना भी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल की मलाई कई मायने में पानी से ज्यादा फायदेमंद होती है. हालांकि, कई लोगों को इसके फायदों के बारे में नहीं पता होता है. तो चलिए आपको बताते हैं नारियल मलाई के फायदों के बारे में.

नारियल मलाई से होने वाले फायदे
दरअसल, नारियल की मलाई में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. नारियल की मलाई खाने से पेट और आंतों की नेचुरल सफाई हो जाती है और गुड बैक्टीरिया भी बढ़ने लगते हैं. इतना ही नहीं नारियल की मलाई में फाइबर, मैंगनीज, आयरन, जिंक, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं.

नारियल की मलाई में सैचुरेटेड फैट और लौरिक एसिड भी पाया जाता है. कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि लौरिक एसिड दिल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए काफी फायदेमंद है.

नारियल की मलाई शुगर पेशेंट के लिए वरदान साबित हो सकती है. जर्नल ऑफ कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक हर रोज 100 ग्राम नारियल की मलाई खाने से खून में चीनी की मात्रा तेजी से कम होती है.

यह भीषण गर्मी से लड़ने में मदद करती है और नारियल के दूध या नारियल पानी की तरह ही हमारे शरीर को हाइड्रेट रखती है.

आप अपनी त्वचा को मुलायम रखने और सनबर्न या सूजन को दूर करने के लिए नारियल की मलाई को अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं.

नारियल की मलाई में हाई सैचुरेटेड फैट होता है. जबकि WHO की गाइडलाइन कहती है कि पुरुषों को प्रतिदिन 30 ग्राम और महिलाओं को 20 ग्राम से ज्यादा सैचुरेटेड फैट नहीं खाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement