Dhania Water Benefits: अमृत है धनिया का पानी, एक हफ्ते में पेट, शुगर, स्किन से जुड़ी बीमारी सब ठीक

धनिया का पानी एक हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक है, जो पाचन, स्किन और ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद कर सकता है.

coriander water benefits
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST
  • पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है
  • स्किन को कैसे बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला धनिया सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में धनिया के बीजों को पाचन सुधारने, शरीर को ठंडक देने और कई छोटी-बड़ी समस्याओं में राहत देने के लिए उपयोग किया जाता रहा है.

कैसे बनाएं धनिया का पानी
धनिया का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच साबुत धनिया (धनिया के बीज) रातभर भिगो दें. सुबह इसे हल्का उबालकर छान लें और गुनगुना होने पर पी लें. यह आसान और सस्ता घरेलू उपाय शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है
धनिया के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है. नियमित सेवन से आंतों की कार्यप्रणाली भी सुधरती है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद
धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. यह इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसे दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के साथ ही सेवन करना चाहिए.

स्किन के लिए क्यों है फायदेमंद?
धनिया में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक हो सकता है, जिससे स्किन पर प्राकृतिक ग्लो आता है और मुंहासों की समस्या कम हो सकती है.

वजन घटाने में भी मिल सकती है मदद
धनिया का पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है. यह शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर सूजन कम करने में भी मदद करता है. धनिया का पानी नियमित रूप से लेने पर धीरे-धीरे फायदा दे सकता है.

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
लो ब्लड शुगर वाले लोग इसका सेवन सावधानी से करें.
प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
ज्यादा मात्रा में लेने से एलर्जी या पेट खराब हो सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED