scorecardresearch

Morning Bad Mouth Smell: क्यों सुबह मुंह से आती है बदबू? माउथ में महसूस होती है ड्रायनेस.. जानें वजह..

कई लोग इस परेशानी का सामना करते हैं कि सुबह उठनेके बाद उनके मुंह से बदबू तो आती ही है, लेकिन इसके अलावा मुंह सूखा भी महसूस होता है. इसके पीछे एक नहीं कई वजह हो सकती है.

Bad Mouth Smell Bad Mouth Smell

अक्सर लोग सुबह उठते ही मुंह में सूखापन और बदबू को मॉर्निंग ब्रीथ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह शरीर के अंदर चल रही समस्याओं की ओर इशारा करती है. हमारा मुंह असल में शरीर का एक आईना है, जो यह बताता है कि रात के दौरान शरीर ने पानी, सांस लेने और डाइजेशन को किस तरह बैलेंस किया.

क्यों बढ़ती है सुबह बदबू?
सुबह मुंह सूखना या बदबू आना डिहाइड्रेशन, खराब नींद या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी गड़बड़ियों की तरफ इशारा हो सकता है. जब हम सोते हैं, तो मुंह में सलाइवा कम हो जाता है. यही सलाइवा मुंह को साफ रखने, बैक्टीरिया को काबू करने और खाने के कणों को हटाने का काम करता है. इसकी कमी होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे सुबह बदबू ज्यादा महसूस होती है.

मुंह सूखने की मेजर वजह
मुंह सूखने की एक बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है. जब शरीर में पानी कम होता है, तो वह जरूरी ऑगर्न को प्राइऑर्टी दी जाती है. जिससे मुंह में सलाइवा का बनना कम हो जाता है. इसके अलावा, एसी में सोना या रात में कैफीन या शराब का सेवन इस समस्या को और बढ़ा सकता है.

मुंह में बैक्टीरिया बढ़ना
नाक बंद होना, एलर्जी या आदत के कारण कई लोग मुंह से सांस लेते हैं, जिससे मुंह जल्दी सूख जाता है और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. यह खराब नींद का भी संकेत हो सकता है, क्योंकि मुंह से सांस लेना अक्सर खर्राटों और बार-बार नींद टूटने से जुड़ा होता है.

तनाव और दवाइयों का प्रभाव
तनाव भी इस समस्या को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. तनाव के कारण सांस लेने का पैटर्न बदल जाता है और सलाइवा कम पैदा होता है. वहीं, कुछ दवाइयां भी मुंह को सूखा बना सकती हैं, जिससे सुबह बदबू की समस्या बढ़ जाती है.