Advertisement

Covid-19 Prevention Tips: कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं... रहें सतर्क! कोविड का कोई वैरिएंट आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, बस इस बात का रखें ध्यान

Covid-19 Cases in India:देश में दोबारा कोविड के मामले दिखने लगे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. वर्तमान में फैले कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट हैं. इस कारण कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं माने जा रहे हैं. इसके बावजूद सतर्क रहने की जरूरत है. आइए कोविड से बचने के प्रमुख उपायों के बारे में जानते हैं.

Covid-19
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • भारत में अब तक मिले हैं कोविड-19 के 4 नए सब-वैरिएंट्स 
  • कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं 

एक बार फिर कोरोना (Corona) ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. भारत में इस समय कोविड (Covid) के एक्टिव केसों की संख्या 1000 के पार हो गई है. केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो वर्तमान में फैले कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट है. इस कारण कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है, इसलिए कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, बस लोगों को एहतियात बतरनी चाहिए.बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

भारत में अब तक कोविड-19 के मिले हैं 4 नए सब-वैरिएंट्स
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक भारत में अब तक कोविड-19 के 4 नए सब-वैरिएंट्स  LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं. इनमें LF.7 और NB.1.8.1 नए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने  NB.1.8.1 और LF.7 को वैरिएंट ऑफ कंसर्न या वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में न रखकर वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग की श्रेणी में रखा है. इसका मतलब है कि फिलहाल इन वैरिएंट्स से महामारी जैसी स्थिति का खतरा नहीं है.

कोविड-19 के नए वैरिएंट से इन लोगों को ज्यादा रिस्क
1. नवजात शिशु और छोटे बच्चे.
2. 60 साल के ऊपर वाले लोग.
3. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग.
4. गर्भवती महिलाएं.
5. पहले से किसी गंभीर बीमारी पीड़ित लोग.
6. हार्ट, अस्थामा और डायबिटीज मरीज.

कोविड के नए वैरिएंट के लक्षण 
1. कोविड के नए वैरिएंट के अधिकांश लक्षण कोरोना के पिछले वैरिएंट जैसे ही हैं. 
2. स्वाद या गंध न आना.
3. गले में खराश.
4. सूखी खांसी.
5. बुखार आना.
6. सिर में दर्द.
7. नाक बंद होना.
8. उल्टी होना.
9. ग्रैस्ट्रोइंडेस्टाइनल की समस्याएं.
10. ठंड लगना.
11. नींद न आने की समस्या.
12. कमजोरी या थकान.
13. मांसपेशियों में दर्द.

कोविड से बचने के उपाय 
1. कोविड से बचना है तो मास्क पहनना शुरू कर दीजिए. घर से बाहर निकलने पर जरूर चेहरे पर मास्क लगाएं. 
2. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. यदि बहुत जरूरी है तो मास्क पहनकर ही जाएं.
3. कोरोना का वायरस हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है, इसलिए हाथों को बार-बार धोएं या अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
4. साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोएं. बाहर से लौटने के बाद हाथ जरूर धोएं. खाने से पहले और बाद में भी अच्छी तरह हाथ धोएं.
5. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसका ध्यान जरूर रखें. 
6. घर या काम की जगह पर जिन सतहों को लोग बार-बार छूते हैं, उन्हें नियमित रूप से साफ और सैनिटाइज करें.
7. कोरोना से बचने के लिए खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को ढंकें.
8. शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अच्छी डाइट लें और रोज एक्सरसाइज करें. 
9. अपनी डाइट में ताजे मौसमी फल और हरी सब्जियां शामिल करें.
10. रोजाना 7-8 गिलास पानी पिएं और पर्याप्त नींद लें. तनाव से बचें.
11. जिन लोगों में बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, उनसे उचित दूरी बनाए रखें.
12. यदि कोविड के लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं. 
13. कोविड के लक्षण दिखे दूसरों से दूर रहें ताकि इन्फेक्शन न फैले.
14. कोविड के लक्षण गंभीर दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनके निर्देशों का पालन करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement