Myth vs Fact: क्या डाई लगाने से बाल होते हैं सफेद.. किस तरह लगाना चाहिए कलर, कैसे रखें हेयर जेट ब्लैक

लोगों को भ्रम रहता है कि डाई के इस्तेमाल से उनके बाल जल्दी और तेजी के साथ सफेद होते हैं. लेकिन असल वजह ये नहीं है.

Does Dye Make Your Hair White
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

अक्सर हम लोग यह सुनते हैं कि जो लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं उनके बाल जल्दी या ज्यादा तेजी के साथ सफेद होने लगते है. ऐसे में लोगों के पास एक उपाय होता है कि वह जल्दी-जल्दी डाई का इस्तेमाल करें. दरअसल डाई का इस्तेमाल लोग दो कारणों की वजह से करते हैं. पहला तो होता है फैशन और दूसरा होता है सफेदी छिपाना. लेकिन सवाल अभी वह वही कि क्या बाल डाई करने से और ज्यादा सफेद हो जाते है. तो इसकी पीछे की कहानी को समझना जरूरी है.

पहली बात तो यह कि डाई का आपके बालों को सफेद करने में कोई हाथ नहीं होता. आपके बालों के सफेद होने के पीछे कारण होता है मेलेनिन. यह एक तरह का पिगमैंट होता है, जो आपके बालों का कलर निर्धारण करता है. उम्र के साथ और लाइफस्टाइल हैबिट के चलते मेलेनिन का प्रॉडक्शन बॉडी में कम-ज्यादा होता है. दूसरा बात कि कई लोग ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल से भरे होते हैं और इनका भी सीधा असर आपकी हेयर हेल्थ पर होता है. जिसका शाइन, डैंड्रफ, स्ट्रैथ वगैराह पर असर पड़ता है.

क्यों कलर लगाने के बाद बाल होते हैं सफेद?
कई बार होता है कि कलर लगाने से पहले आपके कम सफेद बाल होते हैं. जबकि कलर हटने के बाद ज्यादा सफेद बाल दिखाई देने पड़ते हैं. तो इसका कारण है कि जो एक्स्ट्रा सफेद बाल आपको दिखाई देते है, वह सफेद ही निकलने वाले थे. वो तो केवल डाई ने उन्हें कुछ समय के लिए रंग दिया. जिसके कारण आपको कम सफेद बाल महसूस हुए.

डाई क्या वाकई नहीं करती बाल सफेद
अगर आप अच्छी क्वॉलिटी की डाई इस्तेमाल कर रहें हैं तो वह आपके स्कैल्प पर कोई असर नहीं करेगी. बालों का सफेद होना स्कैल्प से शुरू होता है. डाई केवल बालों के ऊपर कलर की एक लेयर चढ़ा देती है. जिससे बाल सफेद नहीं दिखाई देते हैं. डाई का आपके स्कैल्प के साथ कोई लेना-देना नहीं.

कैसे करें बाल काले?
बालों का काला होना डायरेक्ट मेलेनिन के साथ संबंध रखता है. दूसरी बात आपको एक अच्छी डाइट लेनी चाहिए. जिसमें प्रोटीन हो जो बालों की हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है.  साथ ही एक अच्छा लाइफस्टाइल अपनाएं ताकि बॉडी पर प्रेशर न पड़े. जिससे मेलेनिन ठीक मात्रा में पैदा होता रहे और आपके बालों का रंग चौकस रहे.

 

Read more!

RECOMMENDED