WHO के अनुसार हेल्थी रहने के लिए हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मीडियम इंटेन्सिटी वाली एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी और आलस के चलते जिम जाना मुश्किल हो जाता है. इसका नतीजा यही निकलता है कि उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज करके तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं.
अगर आप ऐसे एक्सरसाइज करना चाहते हैं, जिससे पूरा शरीर एक्टिव रहे, तो सिर्फ 30 मिनट में 250 से 400 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है. ये एक्सरसाइज न केवल आसान हैं बल्कि हर फिटनेस फ्रीक्स के लिए काफी अच्छी हैं. आप अपने अनुसार इनकी इंटेन्सिटी को कम या ज्यादा कर सकते हैं.
फुल बॉडी फैट बर्नर हैं बर्पीज़
बर्पीज़ एक ऐसी फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिसमें स्क्वाट, प्लैंक, पुश-अप और जंप का कॉम्बिनेशन होता है. यह आपके पैरों, कोर, चेस्ट, शोल्डर और बाइसेप पर एक साथ काम करता है. इसे करने से दिल की धड़कन तेज होती है और शरीर में 'आफ्टरबर्न इफेक्ट' पैदा होता है, जिससे एक्सरसाइज के बाद भी कैलोरी बर्न होती रहती है.
कम समय में जोरदार ज्यादा असर
हाई-इंटेन्सिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) तेजी से वजन कम करने के लिए जानी जाती है. इसमें छोटे-छोटे गैप लेकर तेज और हल्की एक्सरसाइज को मिक्स करके किया जाता है. इसमें हाई नीज़, जंपिंग जैक्स या माउंटेन क्लाइंबर्स जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है.
कार्डियो के लिए बेस्ट है रोप जंपिंग
रोप जंपिंग एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो थाई, पिंडलियों, शोल्डर और कोर मसल्स को मजबूत बनाता है. यह दौड़ने जितना इफेक्टिव होता है, लेकिन जोड़ों पर कम दबाव डालता है. अगर रस्सी उपलब्ध नहीं है, तो बिना रस्सी के भी इसे किया जा सकता है.
जंप स्क्वाट्स से बढ़ेगी ताकत और स्टैमिना
जंप स्क्वाट्स नॉर्मल स्क्वाट्स को और अधिक इफेक्टिव बनाते हैं. इसमें जंप जोड़ने से दिल की धड़कन बढ़ती है और पैरों की ताकत के साथ-साथ कैलोरी बर्निंग भी तेज होती है.