scorecardresearch

Kheera vs Kakdi Benefits: दोनों हैं पानी से भरपूर, लेकिन फायदों में एक-दूसरे से दूर.. किसे खाना चाहिए खीरा, कौन खाए ककड़ी?

गर्मियों में खीरा और ककड़ी दोनों ही सलाद का हिस्सा होते हैं. यह दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, लेकिन फिर भी दोनों के गुण एक-दूसरे से अलग हैं.

Kheera vs Kakdi Benefits Kheera vs Kakdi Benefits

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में खीरा और ककड़ी दोनों ही ऐसी चीज़े हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पानी की कमी को भी पूरा करती हैं. अक्सर लोग इन्हें एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि इनके गुण और फायदे थोड़े अलग होते हैं. चलिए बताते हैं कैसे दोनों एक-दूसरे से अलग हैं और कब किसे खाएं.

हाइड्रेशन और ठंडक का दूसरा नाम खीरा
खीरा में लगभग 95% पानी भरा हुआ होता है. जो इसे गर्मियों के लिए एक शानदार चीज़ बना देता है. यह बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. साथ ही इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम भी अच्छा होता है. साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. 

खीरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है और सनबर्न से भी बचाव होता है. खीरे में कम कैलोरी होती है जो वेट लॉस करने वालों के लिए भी इसे अच्छा बनाता है. साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है.

डाइजेशन के लिए नेचुरल दवाई है ककड़ी
ककड़ी स्वाद में खीरे से थोड़ी मीठी और हल्की होती है. इसमें भी काफी मात्रा में पानी होता है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि यह पचाने में काफी आसान होती है. जिन लोगों को पेट में जलन, एसिडिटी या भारीपन की समस्या रहती है, उनके लिए ककड़ी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. यह पेट को ठंडक देती है और शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में मदद करती है. गर्म हवाओं यानी लू से बचाव में भी ककड़ी उपयोगी होती है. 

अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, थकान महसूस होती है या शरीर में पानी की कमी हो रही है, तो खीरा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा. वहीं, यदि आप एसिडिटी, पेट की गर्मी या डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है.