Advertisement

सैलून में बाल धुलवाना पड़ सकता है भारी, हो सकता है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम, पार्लर में हेयर वॉश करवाएं तो रखें इन बातों का ध्यान

ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम बहुत दुर्लभ जरूर है, लेकिन जागरूकता जरूरी है. सामान्य दिखने वाली सैलून प्रक्रिया भी अगर गलत पोजिशन में की जाए तो जोखिम पैदा कर सकती है.

Salon hair wash
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम?
  • किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

सैलून में बाल धुलवाना या हेयर वॉश कराना आमतौर पर रिलैक्सिंग माना जाता है. गर्म पानी, मसाज और आरामदायक माहौल लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सामान्य लगने वाली प्रक्रिया कुछ लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी बन सकती है? अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में प्रकाशित एक रिव्यू में पिछले 50 वर्षों के दौरान सैलून में हेयर वॉश से जुड़े 54 स्ट्रोक मामलों का विश्लेषण किया गया. इन मामलों ने एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति की ओर ध्यान खींचा है, जिसे ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कहा जाता है.

क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम?
ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम (BPSS) एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें सैलून में हेयर वॉश के दौरान गर्दन को पीछे की ओर लंबे समय तक झुकाने से गर्दन की धमनियों (arteries) पर दबाव पड़ सकता है. यह दबाव कभी-कभी ब्लड फ्लो को रोक देता है, जिससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और स्ट्रोक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

  • पहले से सर्वाइकल स्पाइन (गर्दन) की समस्या वाले लोग

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज

  • ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर वाले लोग

  • बुजुर्ग या कमजोर रक्त संचार वाले व्यक्ति

ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम के लक्षण

  • अचानक चक्कर आना

  • सिर में तेज दर्द

  • गर्दन में दर्द या अकड़न

  • धुंधला दिखाई देना

  • बोलने या समझने में परेशानी

  • शरीर के एक हिस्से में कमजोरी

कैसे होता है यह खतरा?
हेयर वॉश के दौरान सिर को पीछे सिंक या बेसिन पर टिकाकर रखा जाता है. इस पोजिशन में गर्दन का एक खास हिस्सा (vertebral artery) दब सकता है. यही धमनी दिमाग के पिछले हिस्से तक खून पहुंचाती है. अगर यहां ब्लड फ्लो बाधित होता है तो ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

पार्लर में हेयर वॉश करवाएं तो रखें इन बातों का ध्यान
1. गर्दन को ज्यादा पीछे न झुकाएं

हेयर वॉश के दौरान अगर आपकी गर्दन सिंक पर बहुत ज्यादा पीछे झुकी रहती है, तो गर्दन की नसों पर दबाव पड़ सकता है. अगर असहज लगे तो तुरंत स्थिति बदलें.

2. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न रहें

अगर शैम्पू या वॉश में ज्यादा समय लग रहा है, तो बीच-बीच में सिर की पोजिशन बदलने की कोशिश करें.

3. अगर चक्कर या दर्द हो तो तुरंत बताएं

सिर में दर्द, चक्कर, गर्दन में खिंचाव या आंखों में धुंधलापन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और स्टाफ को तुरंत बताएं.

4. पहले से कोई समस्या हो तो जानकारी दें

अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, ब्लड प्रेशर या गर्दन से जुड़ी कोई समस्या है तो पहले ही पार्लर स्टाफ को बता दें.

5. बेहतर सपोर्ट वाली कुर्सी चुनें

जहां गर्दन को अच्छा सपोर्ट मिले, ऐसी कुर्सी या सेटअप चुनना ज्यादा सुरक्षित रहता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement