बालों की समस्या को लेकर आज का यूथ काफी परेशान रहता है. इसमें वह बालों की शाइन से लेकर जल्दी गंजापन जैसी समस्याओं से जूझता है. इन परेशानियों को दूर करने के लिए वह मार्केट से महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट खरीदते हैं. जो शायद कई बार परेशानी को कम करने की जगह उसे और ज्यादा बढ़ा देते हैं. ऐसे में सलाह के लिए हमें जरूरत होती है एक एक्सपर्ट की.
बालों की दुनिया में जावेद हबीब का नाम बहुत ज्यादा है. वह इस इंडस्ट्री के एक पॉपुलर शख्सियत है. वह बॉलीवुड स्टार्स को खास सलाह देते हैं. इसके अलावा उनके कई जगह खास सैलून भी खुले हुए है. तो ऐसे में अगर हमे हमारे बालों की समस्या को लेकर कोई सबसे बेहतर सलाह दे सकता है, तो वह जावेद हबीब है. तो चलिए उन्हीं की एक वायरल पोस्ट को समझने की कोशिश करते हैं.
बालों का दुश्मन डैंड्रफ
डैंड्रफ को लेकर जावेद कहते हैं कि यह बालों की शाइन छीनने का काम करता है. साथ ही वह यह भी कहते हैं कि लोग इसको दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह परेशानी जाती है. इस परेशानी की वजह वह बताते हैं कि गलत शैंपू का गलत समय गलत तरीके से गलत इस्तेमाल.
जावेद का कहना है कि डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आप शैंपू में एपल सिडर विनेगर को मिला लें. फिर इससे अपने स्कैल्प को धोएं अच्छी तरह से. इसमें आप स्कैल्प की जड़ों को अच्छी तरह छोएं. उसके बाद बालों को पानी से धो लें. लेकिन याद रखें गर्म पानी से बाल धोने से डैंड्रफ बढ़ता है. इसलिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना है.
कैसे दूर होगी बालों की ड्रायनेस?
बालों की ड्रायनेस के लिए जावेद शैंपू को दोष नहीं देते हैं. वह कहते हैं कि कई बार इसके पीछे पानी का कारण होता है. जैसे दिल्ली का पानी आपके बालों को सूट करता है, लेकिन बॉम्बे का नहीं. ऐसी सूरत में आप पहले सरसों के तेल को बालों को लगा लें. इसके बाद कुछ देर उसे छोड़ दें. इसके बाद शैंपू की मदद से बालों को धो लें, तो बालों ती ड्रायनेस खत्म हो जाएगी.
कैसे दूर होगा गंजापन?
गंजापन एक ऐसी समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई है. लोगों के बाल समय से पहले उड़ रहे हैं. इसके लिए वह कहते हैं आप प्याज़ से रस से अपने स्कैल्प पर मसाज करें. वह कहते हैं आपको प्याज का तेल नहीं बल्कि प्याज़ का रस इस्तेमाल करना है. इसकी झल से बालों से उगने में मदद मिलती है. आप सप्ताह में एक बार अपने बालों को यह ट्रीटमेंट दे सकते हैं.