Curd Rice Benefits (Photo/Gemini AI)
Curd Rice Benefits (Photo/Gemini AI)
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होती है. गर्मी में स्वाद के साथ सुकून देने वाला भोजन भी होना चाहिए. जिससे बॉडी के साथ मन को भी शांति मिले. वैसे भी गर्मी के मौसम में भूख कम लगती है. भोजन ऐसा होना चाहिए, जो हल्का भी हो और बॉडी को ठंडक देने वाला भी हो. इसलिए गर्मी के लिए दही-चावल सबसे बेहतर भोजन माना जाता है. ये कॉम्बिनेशन पेट को आराम देता है. लेकिन अगर लगातार 2 हफ्ते तक दही-चावल का सेवन किया जाए तो क्या होगा? इसका बॉडी पर क्या असर होगा? चलिए जानते हैं.
पाचन सिस्टम को फायदा-
रोजाना दही-चावल खाने से पाचन तंत्र को फायदा होता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं. इससे आंतों को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है. इसके साथ ही गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात मिलती है. चावल आसानी से पचता है. इससे पेट पर दबाव नहीं बनता है. इससे पेट को ठंडक मिलती है. रोजाना खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है.
बॉडी को हाइड्रेट रखना-
अगर लगातार 2 हफ्ते तक दही-चावल का सेवन किया जाए तो इससे बॉडी को हाइ्ड्रेट रखने में मदद मिलती है. दही में पानी और पोटैशियम होता है, जो बॉडी में पानी की कमी नहीं होने देता है. लगातार इसके सेवन से डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या कम होती है.
हल्का और एनर्जेटिक भोजन-
दही-चावल हल्का भोजन होता है. इससे पेट पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है. इसके साथ ही ये एनर्जेटिक भी होता है. इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है. दह में प्रोटीन और फैट होता है. इसके लगातार सेवन से आप खुद को हमेशा एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
इम्युनिटी बढ़ती है-
दही-चावल के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है. दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है.हालांकि इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देता है. इससे पाचन संबंधी दिक्कतें भी कम होती हैं.
क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
अगर रोजाना दही-चावल खाते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे होते हैं. गर्मी के मौसम में पेट को ठंडक मिलती है. लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं. इसमें फाइबर, आयरन और कुछ जरूरी विटामिन कम होते हैं. अगर इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इन चीजों की बॉडी में कमी हो सकती है. इसलिए इसके साथ सब्जियां, दाल और फल का भी सेवन करना चाहिए, ताकि बॉडी में दूसरे पोषक तत्वों की कमी ना हो.
ये भी पढ़ें: