Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने की सोशल मीडिया पर हेल्थ केयर वर्कर की तस्वीर शेयर, लोग बोले ‘Salute’

केंद्रीय मंत्री ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें पहली तस्वीर में के हेल्थ केयर वर्कर ऊंट पर सवार होकर अपने वैक्सीन बॉक्स के साथ सुनसान इलाके में पहुंचती दिख रही हैं. इस तस्वीर ने इंटरनेट पर कई लोगों का दिल जीत लिया है. लोग इसपर कोविड-19 में देश की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सम्मान और प्रशंसा जता रहे हैं.

Healthcare Worker
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने की तस्वीर शेयर
  • तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को 'हर घर दस्तक' टीकाकरण अभियान के तहत एक हेल्थ केयर वर्कर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. ये तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर जिले के रेगिस्तानी इलाके की है. तस्वीर में ड्यूटी पर एक महिला हेल्थ केयर वर्कर की दो तस्वीरें शेयर कीं. 

केंद्रीय मंत्री ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें पहली तस्वीर में के हेल्थ केयर वर्कर ऊंट पर सवार होकर अपने वैक्सीन बॉक्स के साथ सुनसान इलाके में पहुंचती दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में वे एक स्थानीय निवासी को टीका लगाते हुए दिख रही हैं. डॉ. मंडाविया ने ट्विटर पर कैप्शन देते हुए लिखा, "संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का संगम.  राजस्थान के बाड़मेर जिले में टीकाकरण अभियान की तस्वीरें.” मंत्री ने अपने ट्वीट में हिंदी में हैशटैग #HarGharDastak भी दिया है.

तस्वीर ने जीता लोगों का दिल 

इस तस्वीर ने इंटरनेट पर कई लोगों का दिल जीत लिया है. लोग इसपर कोविड-19 में देश की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सम्मान और प्रशंसा जता रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “जो देश के लिए जीते हैं वे ऐसे ही काम करते हैं.” वहीं दूसरे ने लिखा, “इन स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान लगा दी है.”

घर-घर पहुंचाई जा रही है वैक्सीन  

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता के लिए और सेकंड डोज लगवाने के लिए ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया था. एक मेगा टीकाकरण शिविर धनतेरस के मौके पर शुरू किया गया था. मेगा टीकाकरण के लिए, भारत भर में लगभग 48 जिलों की पहचान की गई, जहां पात्र आबादी के बीच पहली डोज कवरेज 50 प्रतिशत से कम थी. इस अभियान से लोगों तक वैक्सीन को को घर घर पहुंचाया गया है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement