हर किसी की मुस्कुराहट में चार चांद चमकते दांत लगाते हैं. मोतियों जैसे दांत जहां हमारी पर्सनालिटी को निखारते हैं, वहीं पीले और गंदे दातों के कारण हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. यदि आप अपने गंदे और पीले दांतों से परेशान हैं. कैविटी और झनझनाहट की समस्या है तो आप परेशान न हों. कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप अपने दांतों को मोतियों जैसे सफेद कर सकते हैं. यहां आप जान सकते हैं कैसे? आपको मालूम हो कि दातों के पीले होने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे सही तरह से ब्रश न करना और गलत खानपान.
1. हल्दी से करें दांत साफ
आप अपने दांतों को हल्दी से भी चमका सकते हैं. हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ये दांतों से पीलापन हटाता है और दांतों को चमकदार बनाता है. इतना ही नहीं यह दांतों की कई और समस्याओं जैसे मसूड़ों की सूजन, कैविटी, प्लाक और ओरल इंफेक्शन से भी राहत दिलाता है. आप हल्दी में पानी की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हल्के हाथों से दांत साफ करें. ऐसा कुछ सप्ताह करने पर ही पीले दांत चमकने लगेंगे.
2. सरसों का तेल-हल्दी
आप दांतों को साफ करने के लिए सरसों का तेल और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ते जाएं. इस पेस्ट का रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दांत मोतियों जैसे चमकने लगेंगे.
3. बेकिंग सोडा
दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बैकिंग सोडा में माइल्ड एब्रेसिव गुण होता है, जो दांतों पर जमी पीली परत हटाने में सहायता करता है. हफ्ते में एक या दो बार ब्रश पर टूथपेस्ट के साथ चुटकी भर बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करें.
4. नारियल का तेल
पीले और गंदे दांतों को साफ करने के लिए आप नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कोकोनट ऑयल में एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के पीलेपन को हटाता है. इसके साथ ही ये मसूड़ों को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में सहायक है. आपको बस नारियल तेल को मुंह में रख कर 10 मिनट के लिए घुमाना है.
5. सरसों का तेल और सेंधा नमक
आप दांतों को साफ करने के लिए सरसों का तेल और सेंधा नमक यूज कर सकते हैं. आपको थोड़े से सरसों के तेल में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की हल्की मसाज करना है. कुछ ही मिनटों में फर्क दिखने लगेगा. यह न केवल दांतों को साफ करता है बल्कि मुंह के कीटाणुओं को भी खत्म करता है.
6. केला का छिलका
केला का छिलका से आप दांतों को चमका सकते हैं. ऐसे में केले का छिलका अब कचरे में मत फेंकिए. केले के अंदरूनी सफेद हिस्से को दांतों पर दो मिनट तक रगड़ें. इसमें मौजूद मिनरल्स जैसे पोटैशियम और मैग्नीशियम दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
7. नीम का दातून
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नीम के दातून का इस्तेमाल. सालों से इसका इस्तेमाल दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने में किया जा रहा है. इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका है कि दातून को गर्म पानी से धो कर उससे अपने दांत साफ किए जाएं. इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन जल्दी चला जाएगा.
8. हींग
पीले दांतो को सफेद करने के लिए हींग का इस्तेमाल कर दांतों को सफेद बना सकते हैं. इसके लिए दो चुटकी हींग को आधा कप पानी में अच्छे से उबाल लें. इस पानी को ठंडा कर दिन में दो बार कुल्ला करें. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा.
9. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी दांतों के पीलेपन को दूर करने में भी बहुत मददगार है. स्ट्रॉबेरी को दांतों पर रगड़ने या सिर्फ इसे खाने से भी दांत नेचुरल तरीके से सफेद हो सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दांतों का पीलापन दूर करने में बहुत ही कारगर हैं.