scorecardresearch

Benefits of Green Leaves: ये 5 हरे पत्ते गर्मी में पेट और स्किन को रखते हैं ठंडे, जानें इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका

Benefits of Green Leaves: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. आज हम आपको पांच ऐसी हर पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो समर सीजन में आपके पेट और स्किन को ठंडा करने में सहायक होंगे. जी हां, हम बात कर रहे पान, पुदीना, धनिया, बेल के पत्ते और लेमन ग्रास की.

Benefits of Green Leaves Benefits of Green Leaves

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में हमें अपने खाने-पीने को लेकर विशेष सावधन रहने की जरूरत होती है. इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. गर्मी में फल, जूस और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए. पानी खूब पीनी चाहिए. आज हम आपको पांच ऐसी हर पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो समर सीजन में आपके पेट और स्किन को ठंडा करने में सहायक होंगे. जी हां, हम बात कर रहे पान, पुदीना, धनिया, बेल के पत्ते और लेमन ग्रास की.

1. पुदीना
गर्मी में पुदीना यानी  यानी की पत्तियों का खाने-पीने में खूब इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में पुदीना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. पुदीने की पत्तियां गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान नियंत्रित रखती हैं. आप पुदीना की चटनी बनाकर खा सकते हैं. आप पुदीना की पत्तियों को छाछ में डाल सकते हैं. आप पुदीना की पत्तियों को अलग-अलग ड्रिंक्स से लेकर सलाद तक में इस्तेमाल कर सकते हैं. पुदीने की पत्तियां पाचन तंत्र के लिए रामबाण हैं. यह पेट की गर्मी, एसिडिटी, गैस और जलन को कम करती हैं. पुदीने की पत्तियां त्वचा को बेदाग रखने में भी सहायता करती हैं. आप इन पत्तियों को त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, जिससे मुंहासे, रैशेज जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.

2. बेल के पत्ते
गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है, यह तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल के पत्ते भी काफी लाभदायक होते हैं. आप सुबह में खाली पेट दो से तीन बेल की पत्तियां चबाकर खा सकते हैं. बेल की पत्तियां शरीर को ठंडक देती है. ये पत्तियां पाचन सुधारने और लू से बचाने में रामबाण हैं. खाली पेट बेल के पत्ते चबाने या इसका रस पीने से कब्ज, एसिडिटी, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाती है. आप बेल की पत्तियों को सुखाकर चाय बनाकर भी पी सकते हैं. 

3. हरा धनिया
हरे धनिया की तासीर भी ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में हरा धनिया का सेवन करने से शरीर को काफी लाभ मिलता है. धनिया की आप चटनी बनाकर खा सकते हैं. इसे स्मूदी में डाल सकते हैं. हरा धनिया को सब्जियों में भी मिला सकते हैं. धनिया की चाय भी आप पी सकते हैं. हरा धनिया का सेवन करने से जहां शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है, वहीं पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए भी एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. धनिया शरीर की गर्मी, पित्त और जलन को शांत करता है. यह पेट की खराबी और बदहजमी से भी राहत दिलाता है. धनिया शरीर को डिटॉक्स भी करती है, जिससे त्वचा को भी फायदा मिलता है. 

4. लेमन ग्रास
लेमन ग्रास की तासीर ठंडी होती है. इसका गर्मी में खूब सेवन करना चाहिए. लेमन ग्रास गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. लेमन ग्रास पेट के लिए बहुत अच्छा है. यह पाचन सुधारने और डिहाइड्रेशन से बचाने में लाभकारी है. इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की गर्मी, तनाव और ब्लोटिंग को कम करते हैं. लेमन ग्रास को आप पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं. लेमन ग्रास की चाय या डिटॉक्स वॉटर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है. लेमन ग्रास की चाय पीने से स्किन नेचुरल ग्लोइंग बनती है और सूदिंग इफेक्ट मिलता है. लेमन ग्रास को आप सलाद, करी और सूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5. पान 
पान हमारी परंपरा का हिस्सा है. अतिथियों का स्वागत करने के लिए पान खिलाया जाता है. पानी की तासीर ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में पान के पत्ते का सेवन पाचन सुधारने, शरीर को ठंडा रखने और पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी को दूर करने में सहायक होता है. आप गर्मी के मौसम में पान का शेक बनाकर पी सकते हैं. यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ही ठंडा भी रखेगा. पान के पत्ते त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. गर्मियों में पसीने के कारण होने वाली त्वचा की जलन या संक्रमण को पान के पत्तों का पेस्ट लगाकर दूर किया जा सकता है.