scorecardresearch

Natural Skin Care Remedies: एक टमाटर और 7 दिन... चमकने लगेगा चेहरा

अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान है या आप चेहरे की डलनेस से परेशान है तो घबराने जरूरत नहीं है. आप एक टमाटर की मदद से चेहरे से इन दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं और आपका चेहरा बिल्कुल ताजा हो जाएगा और चमकने लगेगा.

Skin Care Tips Skin Care Tips

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की देखभाल के लिए वक्त ही नहीं मिल पाता है. पॉल्यूशन और गलत खानपान का असर बॉडी के साथ चेहरे पर भी पड़ता है. इसकी वजह से स्किन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में लोग इससे निपटने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि घरेलू उपाय से भी इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. एक टमाटर की मदद से भी चेहरा चमकदार रह सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे टमाटर की मदद से चेहरा ग्लोइंग कर सकता है?

टमाटर आधा काटकर चेहरे पर रगड़ें-
चेहरे को चमकाने के लिए टमाटर की 3 तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको ब्लैकहेड्स की समस्या है तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए टमाटर को आधा काट लें और उसे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद इसे 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें. उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें. इससे स्किन साफ और तरोताजा होती है.

टमाटर का फेस पैक बनाना-
चेहरे को चमकाने के लिए टमाटर को एक और तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें टमाटर का फेस पैक बनाना होता है. इस फेस पैक का इस्तेमाल स्किन लाइटनिंग और डी-टैनिंग के लिए किया जाता है. इसके लिए टमाटर का पेस्ट बनाते हैं. उसके बाद उसमें मुल्तानी मिट्टी और पुदीने का पेस्ट मिलाते हैं. जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो चेहरे को धो लें. इसके बाद आपका चेहरा चमकने लगेगा.

स्किन टोनर के तौर पर इस्तेमाल-
टमाटर का इस्तेमाल नेचुरल स्किन टोनर के तौर पर भी किया जा सकता है. इसके लिए टमाटर का रस निकाल लेते हैं और इसमें खीरे का रस मिलाते हैं. इस रस को छान लें और बोतल में भर लें. इसके बाद इसको चेहरे पर छिड़कें और साफ कपड़े से साफ कर लें. इससे स्किन ताजा होती है.
अगर आप रेगुलर टमाटर के इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते हैं तो आपका चेहरा चमकने लगता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें: