Home Remedy for Hair Removal
Home Remedy for Hair Removal
कई लोग अपन बॉडी पर अनचाहे बालों से परेशान रहते हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिलता है. अगर मिलता भी है तो कुछ दिनों में फिर से बाल आ जाते हैं. लेकिन कुछ घरेलू उपाए ऐसे हैं, जिनकी मदद से अनचाहे बालों से ज्यादा दिनों तक के लिए छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए सिर्फ एक टमाटर का इस्तेमाल करना है और इसमें हल्दी और टूथपेस्ट मिलाकर इस जादुई मिश्रण को तैयार करना होता है. इसकी मदद से बॉडी के अनचाहे बालों से ज्यादा समय के लिए छुटकारा मिल जाता है. इस स्पेशल मिश्रण को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि अगर आपकी स्किन को किसी तरह की कोई एलर्जी है तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे एक टमाटर से इस स्पेशल मिश्रण को तैयार किया जा सकता है और अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है.
कैसे तैयार करें टमाटर का मिश्रण?
इस घरेलू नुस्खे से चेहरे, हाथ और पैरों को अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है. ये अनचाहे बालों को हटाने का आसान तरीका है. इस स्पेशल मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक टमाटर लेते हैं और चाय छननी की मदद से उसका जूस एक कटोरी में निकाल लेते हैं. इसके बाद इसमें थोड़ा सा टूथपेस्ट मिलाते हैं. इसके बाद इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला देते हैं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला देते हैं. इसके बाद इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाते हैं. इसके बाद इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें. इससे मिश्रण में हल्का झाग बनने लगता है. अब आपका स्पेशल मिश्रण तैयार हैं और इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे बॉडी के उन जगहों पर लगाते है, जहां से बाल हटाने हैं. ब्रश की मदद से इसकी मोटी परत लगाते हैं. इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि ये सूख जाए. इसके बाद इसे कपड़े की मदद से साफ करें. अब आपकी बॉडी से अनचाहे बाल साफ हो जाएंगे. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी कम होती है. अगर आपको स्किन की कोई समस्या है तो इस घरेलू उपाय को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि किसी भी समस्या से बचा जा सके.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें: