Home remedies for mouth ulcers
Home remedies for mouth ulcers
गर्मियों का मौसम आते ही जहां ठंडे पेय और रसीले फलों का मजा बढ़ जाता है, वहीं कई लोगों के लिए मुंह के छाले एक बड़ी परेशानी बन जाते हैं. ये छोटे-छोटे छाले दिखने में भले ही सामान्य लगें, लेकिन इनके कारण खाना-पीना, बोलना और यहां तक कि पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है. शरीर में गर्मी बढ़ना, पानी की कमी, मसालेदार भोजन और अनियमित खान पान इसके मुख्य कारण हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है.
शहद से मिलेगा जल्दी आराम
मुंह के छालों में शहद बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं. दिन में 2 से 3 बार छाले पर शहद लगाने से जलन कम होती है और छाले जल्दी ठीक होने लगते हैं.
नारियल तेल से कम होगी सूजन
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं. कॉटन की मदद से दिन में दो बार छालों पर नारियल तेल लगाने से काफी राहत मिल सकती है.
तुलसी के पत्ते हैं असरदार उपाय
तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. रोजाना 3 से 4 तुलसी के पत्ते चबाकर पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और छालों में आराम मिलता है.
ठंडा दूध और दही से मिलेगी ठंडक
शरीर की गर्मी कम करने के लिए ठंडा दूध या दही खाना फायदेमंद होता है. ये न सिर्फ छालों की जलन को कम करते हैं, बल्कि उन्हें जल्दी ठीक होने में भी मदद करते हैं.
नमक के पानी से करें कुल्ला
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर दिन में दो बार कुल्ला करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और छाले जल्दी ठीक होते हैं.
ये भी पढ़ें: