हर कोई चाहता है कि रोज सुबह उठते ही उसकी त्वचा मुलायम, हाइड्रेटेड और नैचुरली ग्लोइंग दिखे. लेकिन महंगी नाइट क्रीम हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती. ऐसे में घर पर आसानी से मिलने वाली चीजो के साथ आप अपना खुद का बेहतरीन स्किनकेयर तैयार कर सकते हैं. बात आपकी रसोई की करें तो रसोई में मौजूद चावल किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट से कम नहीं. बस देरी हैं तो उसे सही रूप देने की और इस्तेमाल करने की.
चावल का पानी लंबे समय से स्किन को चमकदार और स्मूद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर इसमें एक सस्ती लेकिन असरदार चीज मिलाई जाए, तो इसका फायदा कई गुना बढ़ सकता है. यह नेचुरल नाइट क्रीम त्वचा को रातभर में स्किन को चमकदार बना देती है और उसे रिपेयर करने में मदद करती है.
ऐसे करें चावल के पानी से शुरुआत
इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे साफ पानी में 2–3 घंटे के लिए भिगोकर रखें. इस प्रोसेस से चावल का स्टार्च पानी में अच्छी तरह घुल जाता है, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अब इस पानी को छानकर अलग रख लें और आगे इस्तेमाल के लिए तैयार रखें.
एलोवेरा जेल करेगा स्किन रिपेयर
अब लगभग डेढ़ चम्मच एलोवेरा जेल लें. अगर आपके पास बाजार का जेल है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर ताजी एलोवेरा पत्ती से जेल निकाल सकते हैं. इसे एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि इसका टेक्सचर स्मूद हो जाए. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके चावल का पानी मिलाएं और लगातार फेंटते रहें, जब तक मिक्सचर हल्का गाढ़ा न हो जाए.
खास कैप्सूल का कमाल
अब इस मिक्सचर में 2 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. यह आसानी से कम कीमत में उपलब्ध हो जाता है और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. विटामिन ई स्किन को न्यूट्रिशन देता है, ग्लो बढ़ाता है और फाइन लाइन्स व झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर क्रीम जैसा टेक्सचर तैयार कर लें.
स्टोरेज और इस्तेमाल का सही तरीका
तैयार क्रीम को एक साफ शीशी में भरकर फ्रिज में रखें. इसे 10 दिन से ज्यादा स्टोर न करें. 10 दिन बाद दोबारा नई क्रीम बनाना बेहतर रहेगा. रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करें और इस क्रीम को लगाकर छोड़ दें. सुबह उठकर चेहरे को धो लें. रेगुलर इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में स्किन में ग्लो आने लगेगा. इसे हाथों पर भी लगाया जा सकता है, जिससे वे भी मुलायम दिखेंगे.