Advertisement

Boost Testosterone: क्यों मर्दों की डाइट में होना चाहिए अनार, शरीर में बना रहेगा इस हार्मोन का बैलेंस... जानें क्या हैं फायदे?

मर्दों में हार्मोन की बात करें तो टेस्टोस्टेरोन का नाम सबसे ऊपर आता है. यह वो हार्मोन है, जो उन्हें स्ट्रेंथ के साथ-साथ अच्छी सेहत और दूसरे बेनिफिट्स भी देता है. लेकिन कुछ लोगों में इस हार्मोन की कमी हो जाती है. ऐसे में वह उन स्त्रोतों की खोज करते हैं जहां से इसको बढ़ाया जा सकें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

अनार को केवल एक टेस्टी फल मानने की गलती नहीं करनी चाहिए,  क्योंकि यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कापी अच्छी क्वांटिटी में पाए जाते हैं. अनार खून की कमी, दिल की सेहत और डाइजेशन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके साथ एक दावा यह भी है कि यह मर्दों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ सकता है. अब ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या यह दावा सच है?

क्या सच में अनार से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन?

अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अनार के जूस का सेवन करने वाले लोगों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में करीब 16 से 24 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अनार खाते ही टेस्टोस्टेरोन तेजी से बढ़ने लगेगा. अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में हार्मोन बैलेंस को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.

अनार खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

अनार के दानों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये शरीर में होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर रखने और कब्ज से बचाने में मदद कर सकता है. अनार को ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इससे दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है.

पुरुषों के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है?

मर्दों में अच्छी एनर्जी, मसल्स और सेक्सुअल हेल्थ के लिए बैलेंस्ड डाइट जरूरी है. अनार इस डाइट का हिस्सा हो सकता है. लेकिन इसे टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने का कोई पक्का या तुरंत असर करने वाला उपाय नहीं माना जाना चाहिए. सिर्फ एक फल पर निर्भर रहने के बजाय पूरी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है.

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करें?

टेस्टोस्टेरोन को नॉर्मल रखने के लिए एक्सरसाइज, खासकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फायदेमंद हो सकती है. वजन को कंट्रोल रखना, रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना और स्ट्रेस फ्री रहना शामिल है. हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल का हार्मोन पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement