ABC Juice
ABC Juice
शादी की तारीख तय होते ही होने वाली दुल्हनों का फोकस अपने लुक और स्किन पर बढ़ जाता है. फेशियल से लेकर स्किन केयर प्रोडक्ट्स तक की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन चेहरे की चमक सिर्फ बाहर से की जाने वाली देखभाल पर निर्भर नहीं करती. आपकी डाइट भी त्वचा और शरीर की सेहत में अहम भूमिका निभाती है. यही वजह है कि इन दिनों ABC Juice को लेकर काफी चर्चा हो रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ABC Juice है क्या और इसके फायदे क्या हैं.
क्या है ABC Juice और इसमें क्या खास है
ABC Juice का नाम Apple, Beetroot और Carrot के पहले अक्षरों से बना है. सेब में पॉलीफेनॉल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं. चुकंदर नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड का स्रोत है, जबकि गाजर में बीटा-कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपने रूटीन में Apple, Beetroot, Carrot और Ginger से बना ABC Juice शामिल करने की बात शेयर कर चुकी हैं.
ऐसे बनाएं ABC Juice
इसे बनाने के लिए एक मध्यम चुकंदर, दो गाजर, एक सेब, आधा इंच अदरक और करीब आधा कप पानी लें. सभी चीजों को अच्छी तरह धोकर काट लें और ब्लेंडर में डालकर स्मूथ होने तक ब्लेंड करें. इसे बिना छाने पीना बेहतर हो सकता है, क्योंकि इससे फाइबर भी मिलता है. स्वाद के लिए थोड़ा नींबू और जरूरत के हिसाब से सेंधा नमक डाल सकते हैं.
कब और कितना पिएं
ABC Juice सुबह खाली पेट पीना जरूरी नहीं है. अगर खाली पेट लेने से परेशानी होती है तो इसे नाश्ते के साथ या बाद में लिया जा सकता है. शादी से पहले सिर्फ इस जूस पर निर्भर रहने के बजाय फल, सब्जियां, पर्याप्त प्रोटीन और संतुलित भोजन लेना ज्यादा जरूरी है. डायबिटीज, किडनी की बीमारी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों को इसे रोजाना शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: