Advertisement

शरीर में आयोडीन की कमी है? थकान और वजन बढ़ने को न करें नजरअंदाज, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें!

आयोडीन का सबसे महत्वपूर्ण काम थायराइड हार्मोन के निर्माण में मदद करना है. ये हार्मोन शरीर में ऊर्जा के इस्तेमाल और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने के साथ सामान्य शारीरिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

Thyroid Health
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

आयोडीन शरीर के लिए जरूरी खनिजों में शामिल है. इसकी जरूरत भले ही कम मात्रा में होती है, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी भूमिका बेहद अहम है. आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने में मदद करता है, जो मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा, विकास और शरीर के कई जरूरी कामों को नियंत्रित करते हैं. खासतौर पर बच्चों के दिमागी विकास और गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी मानी जाती है.

थायराइड के लिए क्यों जरूरी है आयोडीन
आयोडीन का सबसे महत्वपूर्ण काम थायराइड हार्मोन के निर्माण में मदद करना है. ये हार्मोन शरीर में ऊर्जा के इस्तेमाल और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने के साथ सामान्य शारीरिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं. बच्चों में पर्याप्त आयोडीन दिमाग के विकास और सीखने-समझने की क्षमता के लिए जरूरी होता है. वहीं गर्भावस्था के दौरान इसकी कमी भ्रूण के विकास को प्रभावित कर सकती है.

कमी होने पर दिख सकते हैं ये संकेत
Cleveland Clinic के अनुसार, शरीर में लंबे समय तक आयोडीन की कमी रहने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से थायराइड ग्रंथि बढ़ सकती है, जिसे घेंघा कहा जाता है. इसके अलावा थायरॉइड हार्मोन कम बनने पर थकान, वजन बढ़ना और ठंड अधिक महसूस होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं. बच्चों में आयोडीन की कमी उनके विकास और मानसिक क्षमता पर भी असर डाल सकती है. एकाग्रता और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं.

इन चीजों से मिलेगा आयोडीन
आयोडीन की कमी से बचने का सबसे आसान तरीका आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना है. हालांकि नमक का सेवन जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए. इसलिए अतिरिक्त नमक खाने के बजाय रोजाना के खाने में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है.

समुद्री खाद्य पदार्थ भी आयोडीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. मछली और समुद्री शैवाल में आयोडीन पाया जाता है. इसके अलावा दूध, दही और चीज जैसे डेयरी उत्पाद भी आयोडीन की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकते हैं. अंडे में भी आयोडीन के साथ प्रोटीन पाया जाता है. आलू में भी कुछ मात्रा में आयोडीन मौजूद होता है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement