Advertisement

क्या डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं? यहां जान लें सही जवाब

गन्ने का जूस कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. एक गिलास जूस में लगभग 180 कैलोरी होती हैं. इसमें 44 से 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर (सुक्रोज, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) मौजूद होती है.

गन्ने का जूस
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

गर्मियों की तेज धूप में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस शरीर को तुरंत राहत देता है. सड़क किनारे मिलने वाला यह देसी ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने और ऊर्जा देने में भी मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का जूस पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं...

गन्ने के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व
गन्ने का जूस कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. एक गिलास जूस में लगभग 180 कैलोरी होती हैं. इसमें 44 से 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर (सुक्रोज, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) मौजूद होती है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम (30-40 मिग्रा), मैग्नीशियम (25 मिग्रा), पोटेशियम (270-300 मिग्रा) और थोड़ी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है. इसमें फैट और फाइबर लगभग नहीं के बराबर होते हैं.

क्या डायबिटीज मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस?
गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीज इसे पूरी तरह से बंद करने की बजाय सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ ले सकते हैं. हालांकि, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने की वजह से यह अचानक शुगर लेवल बढ़ा सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान
गन्ने का जूस खाली पेट न पिएं
बहुत कम मात्रा में ही सेवन करें
नियमित रूप से ब्लड शुगर मॉनिटर करें
डॉक्टर की सलाह के बिना इसे डाइट में शामिल न करें

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement