High Protein Breakfast: आप भी जिम में जाकर बनाना चाहते हैं मसल्स... तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट

नाश्ता हमारे दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. ऊपर से अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं और जिम करते हैं तो इन 10 ब्रकफास्ट को अपनी डायट में जरूर शामिल करें.

Idli Sambhar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

आयुर्वेद हो या आज के जमाने का डायट प्लान, दोनों एक ही बात पर जोर देते हैं कि अच्छा नाश्ता शरीर को पूरे दिन एक्टीव रखने में मदद करता है. लेकिन नाश्ते का मतलब सिर्फ पेट भरना ही नहीं है, नाश्ते में जरूरी पौषक तत्व होना भी जरूरी है. जिसमें से एक प्रोटीन भी है.

प्रोटीन शरीर की नींव मानी जाती है. यह मांसपेशियों के निर्माण, मरम्मत और देखभाल में मदद करता है. इसके साथ ही यह एंजाइम, हार्मोन और एंटीबॉडी बनने में भी हेल्प करता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जरूरी हैं. अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन रहता है, तो यह वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि प्रोटीन की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करवाने में मददगार साबित होती है. साथ ही यह बढ़ती उम्र में मांसपेशियों की कमजोरी को कम करने में भी सहायक मानी जाती है.

लोग इसलिए ही रोज की खाने में प्रोटीन को शामिल करने लगे हैं. एक व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के हर किलो वजन के हिसाब से लगभग 0.75 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. जैसे अगर आपका वजन 75 किलो है, तो आप अपने वजन से मात्रा को गुणा करके प्रोटीन की मात्रा का पता लगा सकते हैं. 


1. साउथ का इडली सांभर 
इडली सांभर खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है. ये दक्षिण की एक प्रमुख डिश है. ये उड़द दाल और चावल को रात भर फूला कर, फिर पीस कर बनाया जाता है. इसमें तेल और मसालों की संख्या बहुत कम होती है. इडली सांभर के एक प्लेट में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यहां तक ही इसमें मौजूद चावल आपको तुरंग ऊर्जा देते हैं, जो पूरे दिन आपको एक्टीव महसूस करवाएगा. 

2. मुंबई वालों की फेवरेट मिसल पाव 
महाराष्ट्र का यह लोकप्रिय नाश्ता स्वाद और पेट भरने दोनों के लिए जाना जाता है. इसमें सेंक कर तैयार किए गए पाव को मसालेदार करी के साथ परोसा जाता है. ऊपर से डाला गया करारा फरसान इसे अलग टेक्सचर देता है. एक प्लेट में करीब 8 से 12 ग्राम प्रोटीन होता है, इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. 

3. इंदौरी पोहा 
मध्य प्रदेश से सड़कों पर बिकता ये नाश्ता जल्दी बनने वाला डिश है, जो सुबह के लिए बढ़िया है. भीगे हुए चिवड़े को मूंगफली, राई और थोड़े मसालों के साथ पकाया जाता है. ऊपर से हरा धनिया डालने से स्वाद और बढ़ जाता है. एक प्लेट पोहे में लगभग 8 से 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. 

4. गुजराती ढोकला
गुजरात की यह सॉफ्ट डिश बेसन से बनाई जाती है. भाप में पकने के बाद इसमें तेल, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसकी मिठास और सॉफ्ट बनावट इसे और टेस्टी बनाती है. लगभग चार टुकड़ों की सर्विंग आपको 10 ग्राम तक प्रोटीन दे सकती है

5. बिहारी सत्तू पराठा
बिहार का लोकप्रिय डिश भरवां सत्तू का पराठा स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी है. इसको बनाने के लिए ज्यादा तेल मसालों की जरूरत नहीं होती है. इसे दही और अचार के साथ खाने का मजा अलग ही होता है. ये नाश्ता प्रोटीन के साथ पेट भी भरता है. पराठे में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED