scorecardresearch

अगर नसों में हो रही ये तकलीफ तो इसको नजरंदाज न करें... हो सकती है साइटिका की गंभीर बीमारी

साइटिका एक ऐसी बीमारी है, जिसमें अकसर बैठने, चलने और हमेशा पेर में दर्द रहने की समस्या आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसको नजरंदाज न करें.

Sciatica nerve pain Sciatica nerve pain

साइटिका एक ऐसी बीमारी है, जिसमें नस पर दबाव पड़ता है और उठने, बैठने और भारी सामान उठाने में दिक्कत आती है. दरअसल साइटिका नाम की नस कमर के निचले हिस्से में पाई जाती है, जब डिस्क या हड्डी बढ़ कर उस नस को दबा देते हैं, तब ये तकलीफ शुरू होती है. इसमें आपको उस जगह पर सूजन हो जाता है, जिससे चलने, भारी सामान उठाने में दर्द महसूस होती है. 

यह दर्द हल्की जकड़न से लेकर तेज जलन या झटके जैसा महसूस हो सकता है. अकसर दर्द एक ही पैर में होता है और लंबे समय तक बैठने, खांसने या छींकने पर बढ़ जाता है.

लक्षण जिन्हें पहचानना जरूरी है
साइटिका में दर्द के साथ सुन्नपन, झुनझुनी या मांसपेशियों में कमजोरी भी हो सकता है. कई बार पैर का एक हिस्सा दर्द करता है जबकि दूसरा हिस्सा सुन्न महसूस होता है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में सही देखभाल से 3 महीने के अंदर राहत मिल सकती है.

1. हल्की एक्सरसाइज करें
लंबे समय तक आराम करने से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं. वॉटर एक्सरसाइज, साइक्लिंग या योग शरीर को सक्रिय रखकर दर्द कम करने में मदद करते हैं.

2. स्ट्रेचिंग जरूर करें
धीरे-धीरे स्ट्रेचिंग करने से रीढ़ लचीली रहती है और नसों पर दबाव कम होता है. यह रोज की दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए.

3. बैठने का सही तरीका अपनाएं
हर 20 मिनट में अपनी पोजिशन बदलें. सीधा बैठना रीढ़ पर दबाव कम करता है.

4. गर्म और ठंडी सिकाई
बर्फ सूजन घटाती है और गर्म सिकाई खून का प्रवाह बढ़ाती है. दोनों का बारी-बारी उपयोग आराम देता है.

5. दर्द की दवाएं सावधानी से
कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएं दर्द कम कर सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

( GNT इस बीमारी को जड़ से ठीक करने का दावा नहीं करता. अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या चलने-फिरने में दिक्कत हो, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है. सही समय पर इलाज भविष्य की परेशानी से बचा सकता है.)

 

ये भी पढ़ें