scorecardresearch
ऑफबीट

How To Reduce Belly Fat: बाहर निकली हुई तोंद हो जाएगी गायब, रोज करें ये 5 एक्सरसाइज

Easy Exercise For Belly Fat
1/6

क्या आप भी अपनी बढ़ती तोंद से परेशान हैं? क्या आप भी पेट की चर्बी कम करने के लिए असरदार एक्सरसाइज तलाश कर रहे हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिससे आपके पेट की तोंद केवल 14 दिनों में गायब हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में.

Easy Exercise For Belly Fat
2/6

जंपिंग जैक
सीधे खड़े होकर पैरों को साथ रखें और हाथ शरीर से सटे हुए. पैरों और उसी के साथ दोनों हाथ सीधा के साथ छलांग लगाएं. इस एक्सरसाइज को 15–30 बार करें.

Easy Exercise For Belly Fat
3/6

प्लैंक
प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो न पेट की चर्बी घटाने में सबसे तेज असर करती है. इसे करने के लिए पुशअप की स्थिति में आकर शरीर को सीधा रखें और कोहनी पर संतुलन बनाए रखें. कोशिश करें कि कम से कम 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें.

Easy Exercise For Belly Fat
4/6

स्क्वाट्स
स्क्वाट्स को आमतौर पर पैर और हिप्स की एक्सरसाइज माना जाता है, लेकिन यह पूरे शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद करती है. जब आप स्क्वैट्स करते हैं, तो आपकी बड़ी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न होता है.

Easy Exercise For Belly Fat
5/6

हाई नीज
हाई नीज एक हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक्सरसाइज है. जिसे अल्टीमेट फैट कटर के नाम से भी जाना जाता है. यह आपके पूरे शरीर पर काम करती है.

Easy Exercise For Belly Fat
6/6

स्किपिंग
स्किपिंग यानी रस्सी कूदना एक बेहद सरल लेकिन प्रभावी एक्सरसाइज है. यह शरीर की कुल चर्बी को घटाती है. इसे खाली पेट सुबह करना सबसे फायदेमंद होता है. शुरुआत में 100 बार से शुरू करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं. यह न केवल वजन कम करती है, बल्कि स्टैमिना और बैलेंस भी बेहतर बनाती है.