scorecardresearch
ऑफबीट

50 Rupee Note: क्या आपके पास भी है 50rs का पुराना नोट? तो रातों-रात हो सकते हैं लखपति... जानें कैसे!

50RS की नोट
1/6

क्या आपके पास पुरानी 50 रुपये की नोट अभी-भी अलमारी या पर्स के किसी कोने में पड़ी है? अगर हां तो हम आपको बता दें कि इस एक 50 रुपये की नोट से आप लखपति बन सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस 50 के नोट में ऐसी क्या खास बात है? है ना? चलिए आपको बताते हैं.

50 rs
2/6

दरअसल, कुछ लोगों को पुराने या विशेष क्रमांक वाले नोटों को इकट्ठा करने का शौक होता है. ये संग्राहक इन्हें हासिल करने के लिए बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने को तैयार रहते हैं. 

50 रुपये
3/6

50 रुपये का नोट क्यों है खास
यह समझना जरूरी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऐसे नोटों के बदले आपको अतिरिक्त धन नहीं देता है. रिजर्व बैंक के लिए, इस नोट का मूल्य केवल 50 रुपये ही है. हालांकि, कुछ संग्राहक या शौकीन लोग निजी तौर पर ऐसे नोट खरीदते हैं.
 

50rs
4/6

इन नोटों का क्या है उपयोग
बता दें कि, आप इन विशेष नोटों का उपयोग रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नहीं कर सकते, क्योंकि दुकानदार इन्हें केवल 50 रुपये के अंकित मूल्य पर ही स्वीकार करेंगे. यदि आप इसे बेचना चाहते हैं, तो आप OLX या eBay जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं, जहां लोग ऐसे नोटों की बोली लगाते हैं और खरीदते हैं.

50 रुपए
5/6

50 रुपए की खास नोट 
दरअसल, 50 के इस नोट पर 786 अंकित जरूर होना चाहिए. इसके अलावा, नोट के सामने वाले भाग पर गांधीजी की तस्वीर होनी चाहिए. बता दें कि, इसी तरह, कुछ पुराने 10 और 20 रुपये के नोट भी संग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं. अगर आपके पास ऐसे नोट पड़े हैं, तो उन्हें तुरंत ओएलएक्स, ईबे जैसे ऐप्स पर ऑनलाइन लिस्टिंग कर दीजिए. लोग बोली लगाकर आपसे उस नोट को खरीदना चाहेंगे.

50rs
6/6

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें
यह ध्यान रखें कि इस प्रकार के लेन-देन आरबीआई द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं हैं. इसलिए, ऑनलाइन बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सावधान रहना आपकी जिम्मेदारी है.