क्या तरबूज खाने से जा सकती है जान? जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

मुंबई में एक फैमिली ने रात को पहले बिरयानी खाई और उसके बाद तरबूज खाया. कुछ घंटों बाद परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई. अब सवाल उठ रहा है कि क्या तरबूज खाने से किसी की मौत हो सकती है? डॉक्टर सज्जन पुरोहित ने बताया कि किन हालातों में मौत हो सकती है?

Noida News
gnttv.com
  • नोएडा,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

मुंबई से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई. जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया. जहां बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद चर्चा होने लगी कि आखिर तरबूज खाने से क्या मौत हो सकती है? इस पर नोएडा के मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्ट एंड एचओडी, मेडिकल ऑनकोलॉजी, डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित ने हमें कई चीजें डिटेल से बताई.

क्या तरबूज खाने से हो सकती है मौत?
डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित ने बताया कि तरबूज खाना ऐसी कोई हानिकारक नहीं है, हजारों लोग रोज तरबूज खाते हैं. लेकिन यह जो घटना हुई है. इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. घटना में यह हुआ कि एक फैमिली ने तरबूज खाया, फिर उसके बाद बिरयानी खाया और उन चार लोगों की मौत हो गई. तो इसके ये कारण हो सकते हैं. कभी कभी रेयरली ऐसा पॉसिबल है कि तरबूज के अंदर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो रखा हो. तरबूज ऐसी जगह उगाई गई हो, जहां बैक्टीरिया सर्मोनेला, इकोलाइन और निस्टीरिया जैसे बैक्टीरिया हो सकता है. इनके टॉक्सिन से जान भी जा सकती है. 

पेस्टिसाइड का इंफेक्शन भी होता है- डॉक्टर
डॉक्टर ने बताया कि दूसरी पॉसिबिलिटी है कि केमिकल या पेस्टिसाइड का इंफेक्शन. कभी-कभी ऐसे तरबूज के अंदर, जिनका हाई मात्रा में पेस्टीसाइड या केमिकल यूज किए गए हो, जैसे कि एलडीकार्ड ऐसे केमिकल भी टॉक्सिक होकर डेथ का कारण बन सकती है. डॉक्टर ने बताया कि तीसरा कारण यह हो सकता है कि कभी-कभी लोग इनको ज्यादा रेड दिखाने के लिए केमिकल को इनफ्यूज करते हैं. इनके अंदर ऐसा आर्टिफिशियल सब्सटेंस डालते हैं, हो सकता है कि इसमें भी कैल्शियम कार्बाइड या एतिफोन जैसे केमिकल गया है. इसका सेवन भी जानलेवा हो सकता है.

ऐसे तरबूज से बचने की सलाह-
डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में जब भी आप ऐसी कोई फ्रूट लेते हैं तो पहले पता कर लें कि कैसी जगह से वह फ्रूट आ रहे हैं. अच्छे वेंडर से फ्रूट खरीदिए. जब फ्रूट घर पर लेकर आए तो उन्हें पीने वाले पानी से अच्छे से धोएं. स्पेशली तरबूज के मामले में जब देखें कि रंग बहुत ज्यादा लाल है या स्मेल आ रही है या खाने का टेस्ट में बदलाव है तो ऐसे तरबूज ना खाएं.

यह केमिकल जब ज्यादा हो तो यह हमारे शरीर पर असर कर सकता है. तरबूज खाने से पहले यह देखना जरूरी है कि तरबूज आया कहां से है. कभी-कभी तरबूज गंदे नालों के पास उगाए जाते हैं. जिन्हें मंडी के अंदर भेजा जाता है. आप कहां से तरबूज ले रहे हैं? खाने से पहले तरबूज के रंग और स्वाद में बदलाव, अगर ऐसा कुछ भी हो तो ऐसे तरबूज का सेवन न करें.

(भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED