Advertisement

Omicron Update: संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद ने राज्यों को लिखा पत्र, केस कम करने के लिए सलाह

Omicron Latest Updates: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को, दिल्ली में 1,313 नए मामलों का पता चला. 26 मई के बाद से राजधानी में एक दिन में या 218 दिनों में सबसे ज्यादा केस आये हैं. गुरुवार को शहर में पॉजिटिविटी रेट 1.29% तक बढ़ गया है. यह 7 महीनो के बाद इतना गया है. हालांकि, दिल्ली में बुलेटिन के अनुसार किसी भी कोविड -19 से मृत्यु दर्ज नहीं की, और शहर में बड़ी संख्या में अस्पताल के बिस्तर खाली पड़े हैं.

omicron
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • घबराने की जरूरत नहीं है: डॉ पॉल
  • तेजी से फैलता है ओमिक्रॉन

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार थोड़ी और तेज हो गई है. रोज नए नए कदम उठाए जा रहे हैं. अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन के सिलसिले में पत्र लिखा है. इसमें, उन्हें टेस्ट बढ़ाने, अस्पताल की तैयारियों को मजबूत करने और बढ़ रहे केसों के लिए वैक्सीनेशन को तेज करने की सलाह दी गई है. 

बता दें, भारत ने गुरुवार को 16,574 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 70 दिनों से 1 दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं. इसमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कई राज्यों का योगदान दिया है.

घबराने की जरूरत नहीं है: डॉ पॉल 

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कोविड -19 पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हम मानते हैं कि हम जो देख रहे हैं, वह संभवतः ओमीक्रॉन वेरिएंट की वजह से आये हुए मामले हैं. हम जानते हैं कि यह वेरिएंट ज्यादा फैलने वाला है. हम इसे हल्के में नहीं ले सकते. एक राष्ट्र के रूप में हम तैयार हैं और हमारे पास अनुभव है, और हमारे पास अच्छी वैक्सीन कवरेज का एक विशाल कवच जैसा है. घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन जिम्मेदार होने, तैयार रहने, अनुशासित होने की जरूरत है."

तेजी से फैलता है ओमिक्रॉन 

कई रिसर्च के अनुसार, डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन में गंभीर बीमारी की संभावना 40-70% कम है, लेकिन इसके तेजी से फैलने की वजह से यह बहुत से लोगों को जल्दी संक्रमित कर सकता है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को, दिल्ली में 1,313 नए मामलों का पता चला. 26 मई के बाद से राजधानी में एक दिन में या 218 दिनों में सबसे ज्यादा केस आये हैं. गुरुवार को शहर में पॉजिटिविटी रेट 1.29% तक बढ़ गया है. यह 7 महीनो के बाद इतना गया है. हालांकि, दिल्ली में बुलेटिन के अनुसार किसी भी कोविड -19 से मृत्यु दर्ज नहीं की, और शहर में बड़ी संख्या में अस्पताल के बिस्तर खाली पड़े हैं. 

कोविड-19 की तीसरी डोज 

ब्रीफिंग के दौरान, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे शॉट के लिए लोगों को 9 महीने का अंतर निर्धारित करने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने इसमें कई वैज्ञानिक अध्ययनों का हवाला दिया. बता दें, यह डोज देश में प्रीकॉशनरी डोज के रूप में दी जानी है. 

क्या लिखा है पत्र में?

पत्र में दिल्ली में स्पाइक का हवाला देते हुए कहा गया है, "इस मुद्दे को लगातार और तुरंत संबोधित करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि न तो ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़े और न ही हम मामलों की देर से पता लगाने के कारण मृत्यु दर बढ़ जाए. पत्र में गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट और सूरत जिलों पर प्रकाश डाला गया, जहां पिछले दो हफ्तों में मामलों में अचानक वृद्धि हुई है.

पत्र में कहा गया है कि झारखंड के रांची, कर्नाटक के बेंगलुरु, हरियाणा के गुड़गांव, तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी पिछले दो हफ्तों में मामले दर्ज किये गए हैं. मंत्रालय ने इन क्षेत्रों को तत्काल उपाय करने की सलाह दी, जैसे कि टेस्टिंग बढ़ाना, आरटी-पीसीआर और आरएटी के बीच अनुपात सुनिश्चित करना, वैक्सीनेशन आदि.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement