आजकल भाग-दौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में सेहत को अच्छा रखने के लिए अपनी डाइट में ऐसे सुपरफूड्स शामिल करने की जरूरत है, जिससे बॉडी को अंदर से मजबूती मिले और शरीर को चुनौतियों से निपटने में मदद करे. कद्दू के बीज ऐसा ही एक सुपरफूड्स है, जिसमें पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें मौजूद विटामिन्स से इम्यूनिटी बढ़ती है.
कद्दू के बीज में पोषक तत्व-
पंपकिन सीड्स में कई तरह से पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर 28 ग्राम पंपकिन सीड्स लेते हैं तो उसमें 5.2 ग्राम फाइबर, 15.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.3 ग्राम प्रोटीन, 15.6 एमजी कैल्शियम, 73.3 एमजी मैग्नीशियम, 2.92 एमजी जिंक, 26.1 एमजी फास्फोरस होता है.
कद्दू के बीज के फायदे-
कद्दू जिंक का बहुत अच्छा सोर्स है. जिंक से टेस्टोस्टेरोन लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है. इसलिए ये पुरुषों के लिए फायेदमंद है. ये स्पर्म की स्वालिटी को बेहतर बनाता है. इसमें मैग्नीशियम होता है. इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. कद्दू के बीज में नेुचरल कंपाउंड होते है, जो प्रोस्टेट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. इस बीज से शुगर कंट्रोल होता है. यह डायबिटीज वाले पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर भूख को कंट्रोल करते हैं. इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है.
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है. इसके रोजाना सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. महिलाओं को इससे खास फायदा होता है.
एक दिन में कितने बीज खाने चाहिए?
कद्दू के बीज रोजाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आप रोज 1-2 चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज खा सकते हैं. इसका मतलब है कि रोजाना आप 25 से 30 ग्राम तक कद्दू के बीज खा सकते हैं. इसमें नमक ना हो तो यह और भी बेहतर होता है. कद्दू के बीज को सलाद या स्मूदी में भी खा सकते हैं. इससे ज्यादा कद्दू के बीच खाने से नुकसान हो सकता है.
कद्दू के बीज को सिर्फ भूनकर ही नहीं खा सकते हैं. अगर आप इसे भून नहीं सकते हैं तो पानी में भिगो दें और फिर इसका सेवन करें.
ये भी पढ़ें: