Advertisement

लाल, पीली और हरी.. तीन रंग देख दिमाग हो गया कंफ्यूज, जानें कौन सी शिमला मिर्च है हेल्दी?

बाजार में खरीदारी करते समय शिमला मिर्च केवल एक रंग नहीं बल्कि तीन अलग रंग मौजूद होती है. ऐसे में मन में सवाल उठना कि कौन सी खरीदी जाए, इसमें कोई शक नहीं. इसलिए जानिए कि कौन सी शिमला मिर्च हेल्थ के लिए बेहतर है.

Bell Peppers
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

शिमला मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली सब्जी नहीं है, बल्कि यह न्यूट्रिशन का भी बेहतरीन सोर्स मानी जाती है. बाजार में मिलने वाली लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च केवल दिखने में ही अलग नहीं होती, बल्कि इनके स्वाद, पोषण और इस्तेमाल में भी काफी फर्क होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सेहत के लिए कौनसी शिमला मिर्च ज्यादा बेहतर होती है. चलिए बताते हैं तीनों रंगों की शिमला मिर्च में क्या खास है और कौन सी आपकी हेल्थ के लिए बेहतर है.

लाल शिमला मिर्च है सुपरमैन?
लाल शिमला मिर्च पूरी तरह से पकी हुई होती है, इसलिए इसका स्वाद सबसे मीठा और हल्का फल जैसा होता है. न्यूट्रिशन की बात करें तो इसमें विटामिन A और विटामिन C की काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन A आंखों, स्किन और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, जबकि विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी ज्यादा होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसे सलाद, ग्रिल्ड डिश और रोस्टेड सब्जियों में इस्तेमाल करना काफी पसंद किया जाता है.

हरी शिमला मिर्च का स्वाद और फायदे
हरी शिमला मिर्च को पूरी तरह पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है, इसलिए इसका स्वाद थोड़ा कड़वा और तीखा होता है. हालांकि न्यूट्रिशन के मामले में यह भी किसी से कम नहीं है. इसमें विटामिन K अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड क्लॉटिंग से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा यह विटामिन C का भी अच्छा सोर्स है. इसकी मजबूत बनावट इसे स्टर-फ्राई, नूडल्स, फजिटास और मसालेदार डिश के लिए परफेक्ट बनाती है.

पीली शिमला मिर्च है स्वाद और न्यूट्रिशन का बैलेंस
पीली शिमला मिर्च को लाल और हरी मिर्च के बीच का बैलेंस माना जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और यह खाने में काफी कुरकुरी लगती है. इसमें विटामिन A और C अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल सलाद, सैंडविच और हल्के फ्लेवर वाले डिश में खूब किया जाता है.

रोजाना खाने के लिए कौन सी शिमला मिर्च है बेहतर?
अगर आप ज्यादा न्यूट्रिशन चाहते हैं तो लाल शिमला मिर्च बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं कम कैलोरी और हल्के स्वाद के लिए हरी शिमला मिर्च अच्छी मानी जाती है. पीली शिमला मिर्च उन लोगों के लिए सही है जो स्वाद और पोषण दोनों का संतुलन चाहते हैं. सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप तीनों रंगों की शिमला मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करें, ताकि शरीर को अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स मिल सकें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement