वजन घटाने के लिए चावल या रोटी क्या बेहतर? जान लें जरूरत की बात

आजकल बढ़ते वजन और फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं. खासकर डिनर को लेकर यह सवाल अक्सर उठता है कि रात में चावल खाना सही है या रोटी. दोनों ही भारतीय खानपान का अहम हिस्सा हैं, लेकिन वजन घटाने के नजरिए से इनका असर अलग-अलग हो सकता है

Roti vs rice
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

आजकल बढ़ते वजन और फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं. खासकर डिनर को लेकर यह सवाल अक्सर उठता है कि रात में चावल खाना सही है या रोटी. दोनों ही भारतीय खानपान का अहम हिस्सा हैं, लेकिन वजन घटाने के नजरिए से इनका असर अलग-अलग हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं रात के मील में चावल लेना चाहिए या रोटी...

कैलोरी का रखें ध्यान
वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कैलोरी कंट्रोल. एक कप पके हुए चावल में लगभग 200 कैलोरी होती है, जबकि एक मध्यम आकार की रोटी में करीब 70 से 80 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप कम कैलोरी लेना चाहते हैं तो डिनर में रोटी बेहतर विकल्प हो सकती है.

फाइबर और पेट भरने की क्षमता
गेहूं के आटे से बनी रोटियां फाइबर से भरपूर होती हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं और बार-बार भूख लगने से बचाती हैं. वहीं सफेद चावल में फाइबर कम होता है, जिससे जल्दी भूख लग सकती है. हालांकि ब्राउन राइस एक बेहतर विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है.

ब्लड शुगर पर असर
चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है. वहीं रोटी धीरे-धीरे पचती है और शरीर को स्थिर ऊर्जा देती है. इसलिए डायबिटीज या वजन कम करने वालों के लिए रोटी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.

पोर्टियन कंट्रोल जरूरी
चाहे आप चावल खाएं या रोटी, मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन वजन बढ़ा सकता है. डिनर में 1 से 2 रोटी या आधा कप चावल, साथ में सब्जी और प्रोटीन लेना सही माना जाता है.

संतुलित आहार है सबसे अहम
सिर्फ चावल या रोटी पर ध्यान देने के बजाय पूरे भोजन का संतुलन जरूरी है. दाल, हरी सब्जियां और प्रोटीन को शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED