गर्मी में ट्रैवल कर रहे हैं? घर से निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये 10 जरूरी चीजें, वरना लू और डिहाइड्रेशन कर देगी हाल बेहाल

गर्मी के मौसम में अपने बैग में मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स या एनर्जी बार जरूर रखें. ये न सिर्फ पेट को हल्का रखते हैं बल्कि तुरंत ऊर्जा भी देते हैं. इससे आपको बार-बार बाहर का खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Summer Travel Essentials
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST
  • छोटी-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
  • इन 10 चीजों के बिना घर से न निकलें

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग करने लगते हैं. छुट्टियों में ट्रैवल करना अच्छा तो लगता है, लेकिन तेज धूप, लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सफर को मुश्किल बना सकती हैं. कई बार लोग जरूरी चीजें साथ रखना भूल जाते हैं और छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो बैग पैक करते समय इन 10 चीजों को रखना न भूलें.

पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स
आप चाहे कुछ घंटों के लिए बाहर जा रहे हैं या पूरे दिन के लिए अपने बैग में पानी की बोतल जरूर रखें. गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा अपने बैग में पानी के साथ ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत शरीर को हाइड्रेशन मिल सके.

हल्का और हेल्दी खाना रखें साथ
गर्मी के मौसम में अपने बैग में मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स या एनर्जी बार जरूर रखें. ये न सिर्फ पेट को हल्का रखते हैं बल्कि तुरंत ऊर्जा भी देते हैं. इससे आपको बार-बार बाहर का खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ती.

धूप से बचाव के लिए रखें ये चीजें
तेज धूप से बचना सबसे जरूरी है. इसके लिए कैप या टोपी, सनग्लासेस और सनस्क्रीन जरूर रखें. सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है, वहीं सनग्लासेस आंखों को सुरक्षित रखते हैं. अगर आप लंबे समय तक बाहर रहने वाले हैं, तो ये चीजें बैग में रखना बिल्कुल भी न भूलें.

वेट वाइप्स जरूर रखें
गर्मी में पसीना और धूल जल्दी चिपकती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बैग में रूमाल, टिश्यू पेपर या वेट वाइप्स जरूर रखें. इससे आप खुद को साफ-सुथरा रख सकते हैं. साथ ही एक छोटा सैनिटाइजर रखना भी जरूरी है, ताकि बार-बार हाथ साफ किए जा सकें.

जरूरी दवाइयां और फर्स्ट एड किट
ट्रैवल के दौरान अचानक तबीयत खराब हो सकती है. इसलिए अपने बैग में बेसिक दवाइयां जैसे सिरदर्द, उल्टी या बुखार की दवा रखें. साथ ही एक छोटा फर्स्ट एड किट भी रखें, जिसमें बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम हो.

कपड़े और एक्स्ट्रा जरूरी सामान
गर्मी में हल्के और ढीले कपड़े पहनना बेहतर होता है. साथ ही एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट या कपड़ा बैग में रखना फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आप ज्यादा पसीना बहाते हैं. इसके अलावा एक छोटा तौलिया भी काम आ सकता है.

फोन और चार्जिंग से जुड़ी चीजें न भूलें
आज के समय में मोबाइल सबसे जरूरी चीज है. इसलिए पावर बैंक और चार्जिंग केबल जरूर साथ रखें. लंबी यात्रा में फोन की बैटरी खत्म होना परेशानी खड़ी कर सकता है.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं. इसलिए अगली बार जब भी सफर पर निकलें, तो इन जरूरी चीजों को अपने बैग में जरूर शामिल करें.

 

Read more!

RECOMMENDED