मिनी माथुर ने बताया प्रोटीन पीने की जगह खाने के फायदे, फिटनेस फ्रीक फॉलो करें ये अनोखी रेसिपी

मिनी माथुर की खास रेसिपी, हेल्थ के लिहाज से बहुत फायदेमंद है. आप भी इसको फॉलो कर सकते है. अगर आपको प्रोटीन पीना पसंद नहीं है तो.

मिनी माथुर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST
  • प्रोटीन खाना भी है फायदेमंद
  • फॉलो कर सकते हैं उनकी ये अनोखी रेसिपी

अगर आपको प्रोटीन पाउडर पीना पसंद नहीं है और आप उसे खाने में लेना चाहते हैं, तो मिनी माथुर की यह प्रोटीन रिच उत्तपम रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह रेसिपी न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि जल्दी बन जाती है और स्वाद में भी बढ़िया लगती है.

मिनी माथुर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यह रेसिपी उन्हें किसी ने सुझाव के तौर पर बताई थी, जिसे अब वह अकसर घर पर बनाती हैं. खास बात यह है कि इसमें प्रोटीन पाउडर को पीने की जगह खाने के रूप में लिया जाता है.

उत्तपम बनाए लेकिन प्रोटीन पाउडर के साथ 

  • प्रोटीन पाउडर- 1 स्कूप
  • इसबगोल- 1 स्कूप
  • भीगे हुए चिया सीड्स- 1 टेबलस्पून
  • पालक और धनिया- 1 छोटा बाउल बारीक कटे 
  • अंडे का सफेद हिस्सा- 1
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च- स्वाद अनुसार
  • जीरा पाउडर- स्वाद अनुसार
  • प्याज- 1 घी में हल्का सा भुना हुआ
  • पानी- लगभग 1 कप

उत्तपम बनाने की तरीका 

  • एक बड़े बाउल में सभी सामान डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और थोड़ा सा घी डालें.
  • तवे पर एक कटोरी बैटर डालें और हल्के हाथ से फैलाएं. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • गरम-गरम उत्तपम को अपने पसंदीदा अचार के साथ सर्व करें.

आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, इसबगोल एक घुलनशील फाइबर है, जो पानी को सोखकर पेट में जेल जैसी संरचना बनाता है. इससे सब्ज दूर रहता है और पेट साफ रहता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें कब्ज या अनियमित पेट की समस्या रहती है.

हालांकि, इसबगोल लेते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है. अगर पानी कम पिया जाए, तो यह उल्टा पेट की समस्या बढ़ा सकता है, जिससे जलन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है

चिया सीड्स क्यों हैं फायदेमंद?
चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है, तो रोजाना सीमित मात्रा में चिया सीड्स लेने से पेट की आदत सुधर सकती है.

ये बीज शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव महसूस होता है. चिया सीड्स पानी सोखकर जेल जैसी परत बना लेते हैं, जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है. यही वजह है कि ये वर्कआउट करने वालों और गर्म मौसम में रहने वालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

इसके अलावा, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.

वजन कंट्रोल में कैसे मदद करता है यह उत्तपम?
इसबगोल और चिया सीड्स दोनों पेट में जाकर फूलते हैं, जिससे देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है. हालांकि, धायान देने वाली बात ये है कि इनका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से ज्यादा कैलोरी भी शरीर में जा सकती है.

इस उत्तपम के फायदे

  • प्रोटीन पाउडर शरीर में प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करता है
  • वहीं पालक और धनिया से फाइबर और आयरन मिलता है
  • घी से हेल्दी फैट्स मिलते हैं
  • पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED