Advertisement

Vegetarian Protein Sources: अंडा नहीं है सुपरफूड, मत रहिए इस गलतफहमी में.. इससे ज्यादा प्रोटीन है इन 5 चीज़ों में

प्रोटीन हर ह्यूमन के लिए जरूरी होता है. लेकिन जहां अधिकांश लोग अंडे को चुनते है. वहीं वेजिटेरियन लोग इसे नहीं खा पाते. लेकिन उनके पास ऐसे कई विकल्प है जो अंडे से ज्यादा प्रोटीन देते हैं और वेजिटेरियन होते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

अंडे का सुपरफूड कहा जाता है. इसका कारण है इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन. जिम जाने वाले लोगों की डाइट में अंडे जरूर शामिल होते हैं. यहां तक कि कई घरों में भी इनको डाइट का हिस्सा बनाया जाता है. प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, इस बात को तो हर कोई जानता है. लेकिन कई लोग ऐसे में होते हैं जो अंडा खाते ही नहीं. ऐसे में सवाल उठता है कि जो लोग अंडा नहीं खाते, वो क्या करें.

एक उबले हुए अंडे का वजन करीब 50-60 ग्राम होता है. एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यानी आपको दो अंडों से करीब 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है. लेकिन अगर हम कहें कि कुछ ऐसे फूड भी हैं, जिनका वजन अंडे से कम होता है, लेकिन प्रोटीन कंटेंट अंडे से ज्यादा होता है. अगर आप नहीं जानते उन्हें, जो चलिए बताते हैं.

पनीर है शानदार ऑप्शन

पनीर वेजिटेरियन लोगों को काफी पसंद होता है. अगर इसके वजन और प्रोटीन कंटेंट की बात करें तो, केवल 100 ग्राम पनीर में आपको आराम से 20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. आप चाहें तो पनीर को घर पर बना लें या फिर बाजार से खरीद लें. 

सोया चंक में है हेवी प्रोटीन कंटेंट

सोया चंक की बात करें तो केवल 100 ग्राम सोया चंक से आप आराम से 52-55 ग्राम प्रोटीन पा सकते है. सोया चंक्स को आप फ्राई करके खा सकते हैं. या फिर पुलाव में यूज कर  सकते हैं. साथ ही अंडे के मुकाबले इनमें फैट भी बहुत कम होता है.

मूंग दाल की ढेरों रेसिपी

दाल प्रोटीन का खजाना होती हैं, इसमें तो कोई शक नहीं. ऐसे में अगर मूंग दाल की बात करें तो आपको प्यार से 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. इस दाल का आप चीला बना सकते हैं, स्पॉट्स के तौर पर खा सकते हैं. साथ ही दाल में आपको कई विटामिन भी मिल जाते हैं.

पंजाबियों की पसंद राजमा

राजमा भारतीयों को काफी पसंद होता है. फिर चाहे रोटी के साथ खाएं या चावल के साथ. इसमें कई खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते है. 100 ग्राम राजमा में करीब 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

कद्दू के बीज हैं सुपरफूड

पंपकिन सीड यानी कद्दू के बीज हेल्थ कॉन्शियस लोगों की पसंद हैं. इसके हल्का सा भून के बाद नमक और काली मिर्च डाल कर खाने से एक अच्छा टेस्ट मिलता है. प्रोटीन कंटेंट की बात करें तो 100 ग्राम पंपकिन सीड में 30 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement