Coconut Water Side Effects: अगर आप भी करते हैं ये गलतियां.. तो कोई फायदा नहीं पीने का, नुकसान पहुंचाएगा नारियल पानी

नारियल पानी बेशक एक हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन इसको पीचे समय लोग कुछ गलतियां कर देते हैं. जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है.

Coconut Water Side Effects
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग खुद को फ्रेश और हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी काफी पीते हैं. इसे एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के तौर पर देखा जाता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रोवाइड करवाता है. डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट भी अक्सर इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. 

कई बार लोग नारियल पानी पीते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से इसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता. कुछ आदतें हेल्थ पर उल्टा असर भी डाल सकती हैं. इसलिए नारियल पानी पीने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है.

खाली पेट पीने का नुकसान
सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा पीना परेशानी पैदा कर सकता है. नारियल पानी में पोटैशियम की काफी ज्यादा होता है, जो शरीर के लिए जरूरी तो है, लेकिन ज्यादा इनटेक पर पेट फूलने, गैस या बेचैनी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है.

पैक्ड नारियल पानी में न्यूट्रिएंट्स कम
आजकल बाजार में पैक्ड नारियल पानी आसानी से मिल जाता है. लेकिन यह सेहत के लिए हेल्दी नहीं होता है. इसमें प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और एक्स्ट्रा शुगर मिलाई जाती है, जो इसके नेचुरल बेनेफिट्स को कम कर सकते हैं. इसलिए जहां तक पॉसिबल हो, ताजा नारियल पानी पीना ही सबसे अच्छा माना जाता है.

खाना खाने के बाद बिल्कुल ना पिएं
कुछ लोग हेवी मील करने के बाद नारियल पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसा करने से कई लोगों को पेट भारी लगता है और गैस जैसी परेशानी महसूस होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाना खाने के कम से कम 30 से 40 मिनट बाद नारियल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ज्यादा ठंडा भी है सेहत के लिए बुरा
कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए नारियल पानी में बर्फ डालकर या बहुत ज्यादा ठंडा करके पीते हैं. लेकिन ऐसा करने से गले में खराश और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. नॉर्मल ठंडक वाला ताजा नारियल पानी शरीर के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है.

नारियल पानी पीने का सही तरीका
नारियल पानी दिन के समय पीना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे धीरे-धीरे पीना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि नारियल कटने के तुरंत बाद ही इसे खत्म कर लिया जाए. गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने, थकान कम करने और शरीर को ताजगी देने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED