Time To Drink Tea: सुबह, शाम या रात.. किस समय चाय पीने से मिलता है फायदा? क्यों ये लोग ऑपिस में जरूर पीएं टी

चाय पीना भारतीय परंपरा का एक हिस्सा है. लेकिन किसी भी समय चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता. ऐसे में पता होना चाहिए कि कौनसा समय चाय पीने के लिए ठीक है.

Time To Drink Tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

भारत में चाय की लत लोगों को इस कदर लगी होती है, कि वह दिन में 10-10 कप चाय पी जाते हैं. यह लोगों के लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन चुकी है. मेहमानों के आने से लेकर टेंशन होने तक लोग चाय का सहारा ले लेते हैं. सुबह की शुरुआत हो या दोस्तों के साथ गपशप, चाय हर मौके को खास बना देती है. लेकिन जिस तरह लोग जब मन करे चाय पी लेते हैं वह गलत है. चाय पीने का सही समय जानना भी उनके लिए उतना ही जरूरी है जितना कि चाय का स्वाद.

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं, इसलिए हर्बल टी, ग्रीन टी और ब्लैक टी जैसे ऑप्शन की तरफ बढ़ रहे हैं. फिर भी, दूध वाली चाय का अलग ही स्वाद होता है. लेकिन सही समय पर चाय न पीने से इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं.

इस समय तो जोड़ लें चाय से हाथ
चाय पीने के कुछ ऐसे समय होते हैं, जब इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. अगर आप खाली सुबह चाय पीते हैं तो यह आदत कोर्टिसोल लेवल बढ़ा सकती है और लंबे समय में गैस, एसिडिटी या अल्सर जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है. तो वहीं, रात में सोने से पहले चाय पीने की आदत से नींद में खलल पैदा हो सकती है, क्योंकि चाय में कैफीन होता है जो नींद को दूर करने का काम करता है.

किस समय चाय से मिलाएं हाथ
अगर आप चाय का मजा लेना चाहते हैं और सेहत को भी बनाए रखना चाहते हैं, तो सही समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर सुबह चाय पीते हैं, तो उठने के 1-2 घंटे बाद, जब आप नाश्ता कर चुके हों, तब चाय पीना सबसे बेहतर माना जाता है. इससे गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं होती. वहीं सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक का समय चाय के लिए ठीक होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर कैफीन को बेहतर तरीके से संभाल लेता है.

क्या रात में चाय पी सकते हैं?
रात में चाय पीना आमतौर पर सही नहीं माना जाता, लेकिन अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, तो लिमिट में आप इसका सेवन करें. ऐसा करने से आपको नींद नहीं आएगी और आप बेहतर तरीके से अपना काम कर पाएंगे.

 

Read more!

RECOMMENDED