People Who Should Not Eat Poha: क्यों इन लोगों को नहीं खाना चाहिए पोहा.. वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान, कैसे ये हेल्दी डिश नहीं है सही

पोहा जल्दी बन जाता है और शरीर को ठीक-ठाक न्यूट्रिशन भी देता है. इसी वजह से यह लोगों की पसंद बन चुका है. लेकिन कुछ लोगों के शरीर के लिए यह बिलकुल ठीक नहीं है.

People Who Should Not Eat Poha
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

देश के कई राज्यों में पोहा एक बेहद फेमस नाश्ता बन चुका है. खाने में यह बेहद ही हल्का होता है. साथ ही जल्दी बन जाता है और शरीर को ठीक-ठाक न्यूट्रिशन भी देता है. इसी वजह से यह लोगों की पसंद बन चुका है. आमतौर पर तो पोहा को हेल्दी माना जाता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर व्यक्ति के लिए पोहा फायदेमंद ही साबित हो. इसके सेवन से कई लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए यह जानना काफी जरूरी हो जाता है कि किन लोगों को पोहा खाने से बचना चाहिए या लिमिटिड क्वांटिटी में इसका सेवन करना चाहिए. पोहा जिनको सूट नहीं करता है, उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां
पोहा में फाइबर मौजूद होता है, जो आमतौर पर डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में यह उल्टा असर कर सकता है. पोहा खाने के बाद गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही अपच और गैस से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उन्हें पोहा बहुत सोच-समझकर और कम क्वांटिटी में ही खाना चाहिए.

डायबिटीज मरीजों के लिए जोखिम
पोहा चावल से तैयार होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी ज्यादा होता है. इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को पोहा खाने से बचने की सलाह दी जाती है. अगर कोई इसे खाना चाहता भी है, तो उसमें ज्यादा सब्जियां मिलाकर और डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना बेहतर रहता है.

एलर्जी की समस्या वाले लोग रहें अलर्ट
कुछ लोगों को चावल या उससे बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है. ऐसे में पोहा खाना उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. पोहा खाने के बाद खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए यदि आपको इस तरह की एलर्जी है, तो पोहा से दूरी बनाना ही सही रहेगा.

वेट लॉस के लिए नहीं ठीक ऑप्शन
अक्सर पोहा को हेल्दी नाश्ता समझकर वजन कम करने वाले लोग भी इसे डाइट में शामिल कर लेते हैं, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा कम नहीं होती. अधिक मात्रा में पोहा खाने से वजन घटने की जगह बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पोहा का सेवन सीमित मात्रा में ही करें या अपने डाइट प्लान के अनुसार ही शामिल करें.

 

Read more!

RECOMMENDED