Turmeric Milk: गलती से भी सोने से पहले न पिएं इसे, नहीं तो पड़ जाएंगे 'लेने के देने'.. जानें विशेषज्ञों की राय

बेशक ये ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन कुछ चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि इसके लोग इसे ठीक सोने से पहले पीते हैं, जो कि बिलकुल गलत है.

हल्दी वाले दूध के नुकसान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

बच्चों से लेकर बड़ों तक सर्दियों के मौसम में हल्दी वाला दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके गुन सर्दी-जुकाम से दूर सकते हैं. साथ ही बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द और मसल पेन जैसी शिकायतों को दूर करते हैं. साथ ही यह ड्रिंक सर्दियों में गर्माहट देने का भी काम करती है. इसलिए अक्सर कई घरों में सोने से पहले लोग इसे पीते हैं.

क्या कहते है हेल्थ विशेषज्ञ?
हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि बेशक ये ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन कुछ चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि इसके लोग इसे ठीक सोने से पहले पीते हैं, जो कि बिलकुल गलत है. लोगों को इसको पीने के बाद यह ध्यान रखना चाहिए कि सोने से पहले और आखिरी खाने के बीच 1-2 घंटों का गैप होना चाहिए. उनका ऐसा कहने कि वजह ये है कि इस दूध में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती हैं. और ठीक सोने से पहले इसका सेवन करना पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है.

क्यों रखना चाहिए गैप?
विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दी वाले दूध में 'करकूमिन' नामक पदार्थ होता है, जिसमें ऐसे गुण होते हैं जो सूजन रखते हैं. साथ ही यह पदार्थ पाचन में मदद करता है. लेकिन इसको खाना खाने के बाद सोने से पहले पीना ठीक नहीं. इसकी वजह है कि यह पाचन में मदद करने वाली चीज़ को पैदा करता है. ऐसे में लेटे हुए समय इस चीज़ के पैदा होने से आपको असहजता महसूस होगी, क्योंकि नेचर में यह एसिडिक होता है.

साथ ही दूध अपने आप में हेवी फूड कैटेगरी में आता है. रात के समय में इसको हज़म होने में समय लगता है. सोने से पहले इसे पीने से आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट में समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए इसको सोने से करीब 1-2 घंटे पहले पीना चाहिए. 

ड्रिंक पीने का सही तरीका
इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है. अगर आप खाना खाने के बाद इसे पीते हैं, तो आपका कैलोरी इनटेक बढ़ जाएगा. इसलिए बेहतर है कि आप इसे खाना खाने से पहले ही पी लें. साथ ही जब भी आप इस ड्रिंक को पीएं तो इस बात पर ध्यान दें कि आप कौनसा दूध पी रहे हैं. कितनी क्वानटिटी में पी रहे हैं. साथ ही शुगर भी एक अहम रोल निभाती है. 

बेहतर होगा कि आप थोड़ा सा हल्दी वाला दूध खाना खाने के बाद पीएं. जिससे कम मात्रा में कैलोरी लें. साथ ही क्वाटिटी साइज़ भी कम रहेगा तो ज्यादा कैलोरी इनटेक होगा नहीं. और खासतौर पर सोने से पहले इसे बिलकुल न पीएं. ताकी आपको दूध हज़म करने का समय मिल जाए.

 

Read more!

RECOMMENDED