गर्मी के मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान का सही चुनाव भी बेहद जरूरी हो जाता है. कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करती हैं और पाचन तंत्र पर दबाव डालती हैं. इससे डिहाइड्रेशन, एसिडिटी, पसीना और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए गर्मियों में हल्का, ठंडक देने वाला और पानी से भरपूर भोजन चुनना जरूरी है. तो चलिए आज आपको बताते हैं 6 ऐसी चीजों के बारे में जिसे गर्मियों में खाना काफी खतरनाक हो सकता है.
अदरक और कच्चा लहसुन से रखें दूरी
अदरक और लहसुन सर्दियों में फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. इनके तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे पेट में जलन और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इन्हें सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
हरी और लाल मिर्च का अधिक सेवन नुकसानदायक
मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन शरीर को गर्म महसूस कराता है. ज्यादा मिर्च खाने से पसीना तो आता है, लेकिन उमस भरे मौसम में यह शरीर को ठंडा नहीं कर पाता. इससे थकान, जलन और एसिडिटी बढ़ सकती है.
पालक और सरसों के साग से बचें
पालक और सरसों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन गर्मियों में ये शरीर को गर्म कर सकती हैं. पालक में ऑक्सालेट होता है जो कम पानी की स्थिति में किडनी पर असर डाल सकता है. इसलिए इनकी जगह लौकी, तोरई जैसी ठंडी तासीर वाली सब्जियां बेहतर हैं.
कच्चे प्याज का ज्यादा सेवन न करें
अक्सर लोग गर्मी से बचने के लिए कच्चा प्याज खाते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी का कारण बन सकता है. अगर खाना हो तो प्याज को पानी या सिरके में भिगोकर खाएं.
अरबी जैसी जड़ वाली सब्जियां भारी पड़ सकती हैं
अरबी और अन्य स्टार्च वाली जड़ सब्जियां पचने में भारी होती हैं. गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर रहती है, जिससे इन्हें खाने के बाद सुस्ती और पेट भारी लग सकता है.
गाजर और मूली भी सीमित खाएं
गाजर और कुछ प्रकार की मूली सर्दियों की फसल हैं. इनमें पानी की मात्रा कम होती है और इन्हें पचाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इससे शरीर में सूखापन महसूस हो सकता है.
ये भी पढ़ें: