Advertisement

भारत

Dussehra 2026 Celebration: देश में धूम-धाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, दिल्ली के लाल किला से पटना के गांधी मैदान तक हुआ रावण दहन

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • Updated 9:59 PM IST
1/6

दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया था. इसी परंपरा को निभाते हुए हर साल विजयादशमी पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होने वाली रामलीला का समापन दशमी के दिन होता है. इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में जुटते हैं और पुतला दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं. इस बार भी 20 अक्टूबर 2026 को देश के कई शहरों में दशहरे के मौके पर पुतला दहन किया गया.
 

2/6


नई दिल्ली के लाल किले के मैदान में नव श्री धार्मिक लीला समिति की ओर से दशहरा समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया. वहां मौजूद लोग इस पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आएं.
 

3/6

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसके साथ लोग विजयादशमी के पर्व में शामिल हुए.
 

4/6

पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर एक मैदान में रावण का पुतला जलाया गया. विजयादशमी के अवसर पर हुए इस आयोजन में रावण दहन की परंपरा देखने को मिली. देश के दूसरे शहरों की तरह यहां भी दशहरे के मौके पर पुतला जलाया गया.
 

5/6

उत्तराखंड के ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर भी दशहरा का आयोजन देखने को मिला. इस दौरान रावण के पुतले को आग लगाई गई. लोगों ने दूर से जलते पुतले के साथ फोटो खिचवाई.
 

6/6

हिमाचल प्रदेश के मंडी में दशहरे के अवसर पर रावण का पुतला जलाया गया. इस तरह 20 अक्टूबर को देश के अलग-अलग शहरों में विजयादशमी के मौके पर पुतला दहन के आयोजन हुए. ये आयोजनों सिख देते हैं कि युग कोई भी हो सत्य की हमेशा जय होती है. 
 

Advertisement
Advertisement