Advertisement

भारत

राजघाट से लाल किले तक... स्वतंत्रता दिवस पर देखिए पीएम मोदी की खास तस्वीरें

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • Updated 9:00 AM IST
1/7

देश 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. इससे पहले पीएम मोदी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में लाल किले की भव्यता देखते ही बन रही है.

2/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

3/7

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. इसमें 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया. इसकी कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है.

4/7

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

5/7

पीएम मोदी लाल किला पहुंचने से पहले राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.

6/7

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए 7 सूत्री सुधारों का संकल्प लिया. उन्होंने इसे शक्ति की सप्त धारा बताया. इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गति-शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी और भारत की सॉफ्ट पावर शामिल है.

7/7

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अगले दशक में फॉर्च्यून 500 कंपनियों में अपनी 50 कंपनियों को शामिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement