Advertisement

15 का भतीजा 35 की चाची, शादी करने के लिए हुए फरार, विवाह के पहले ही...

कक्षा 9 में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र 26 जनवरी की दोपहर अचानक घर से गायब हो गया. उसी समय उसकी 35 वर्षीय चाची भी घर से लापता पाई गई. देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई. फिर जो हुआ हैरान कर देने वाला था.

भतीजे के साथ भागी 35 साल की चाची
gnttv.com
  • गोरखपुर ,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जान आप भी अपना माथा ठोक लेंगे! 35 साल की एक महिला अपने ही 15 वर्षीय भतीजे के साथ घर से फरार हो गई. करीब दस दिन तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. फिर ग्यारहवें दिन जो हुआ उससे सबके होश उड़ गए. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, कक्षा 9 में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र 26 जनवरी की दोपहर अचानक घर से गायब हो गया. उसी समय उसकी 35 वर्षीय चाची भी घर से लापता पाई गई. देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई. पहले तो उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. लोकलाज के डर से परिवार ने शुरुआत में मामले को दबाए रखा, लेकिन बाद में पीपीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पति रहता था गांव के बाहर
परिवार ने पुलिस को बताया कि महिला का पति यानी लड़के का चाचा बाहर रहकर काम करता है. महिला और किशोर के बीच बातचीत होती थी, लेकिन रिश्ते के कारण किसी को शक नहीं हुआ. पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की. इसी बीच दूसरे थाने की पुलिस ने सोमवार को दोनों को एक साथ पकड़ लिया और पीपीगंज थाने को सूचना दी.

शादी की थी तैयारी
पुलिस जब दोनों को थाने लाई तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पूछताछ में पता चला कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे. हालांकि शादी से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. महिला ने भतीजे के साथ रहने की इच्छा जताई, जिससे परिवार और पुलिस दोनों असमंजस में पड़ गए. थाने में दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया. लड़के के पिता ने पुलिस से कहा कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते. परिवार वालों ने लड़के को काफी समझाया, जिसके बाद वह घर लौटने को तैयार हो गया. महिला को भी उसके मायके पक्ष ने समझाया.

वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों परिवारों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया. फिलहाल सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए हैं. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अजब-गजब घटना के रूप में देख रहे हैं.

रिपोर्टर: गजेन्द्र त्रिपाठी

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement