Advertisement

Maharajganj: लुटेरी दुल्हन का एक गिरोह गिरफ्तार, मां बनती थी गूंगी-बहरी.. जिससे भोले-भाले परिवार हो जाएं शिकार

एक ऐसी लुटेरी गैंग का ऐसा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो शादी करने के बहाने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लूटपाट कर लेती थी. मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लुटेरी गैंग गिरफ्तार
gnttv.com
  • महराजगंज,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शादी के नाम पर लोगो के साथ लूट करते थे. पुलिस इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. जबकि इस गिरोह का पांचवा शक्ख जो पुरुष है वो फरार है.

महराजगंज जिले को सिंदुरिया पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन के एक गिरोह को धर दबोचा. पुलिस ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इनके पास से 39 हजार 500 रुपए नकद,चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद किया है. 

क्या कहना है पुलिस का
पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जितेन्द्र नामक एक व्यक्ति व चार महिलाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका नाम की महिला से तय कराई थी. 

लुटेरी दुल्हन गैंग पूरी फिल्मी अंदाज में लोगो के साथ ठगी करते थे. पुलिस के पूछताछ में जो बाते सामने आई उसके मुताबिक गिरोह की सदस्य सुमित्रा जो अंजलिका की मां बनकर गूंगी-बहरी होने का नाटक किया करती थी. जिससे पीड़ित पक्ष को सीधा साधा बनकर ठगने में आसानी हो सके और सोची समझी साजिश के तहत ये गिरोह लोगो को ठगने का कार्य करता था.

रस्मों के नाम पर हुई लूट
गिरोह ने अंजलिका को अविवाहित बताया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां भी है. सिन्दुरिया क्षेत्र स्थित एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च और जेवरात के नाम पर करीब एक लाख रुपए व गहने भी ठग लिए. 

रस्म निभाते ही मारपीट शुरू
रस्मों के बीच ही आरोपितों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर भागने लगे. जिसमें मुख्य आरोपित जितेन्द्र दुल्हन बनी अंजलिका को लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान रविवार को पुलिस टीम ने चिउटहा-सिन्दुरिया रोड से चार महिला आरोपितों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों में सुमित्रा,लालती,काजल व अंजलिका शामिल हैं.

लालती है गिरोह की मास्टर माइंड
पुलिस की पूछताछ में जो तथ्य मिले है उसके अनुसार इस लुटेरी दुल्हन गैंग की की मास्टरमाइंड लालती बताई जा रही है. पुलिस की माने तो लालती का अपना पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. जबकि इस गिरोह का एक सदस्य जितेंद्र अभी फरार चल रहा है पुलिस उसकी तलाश कर रही है. सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है.

- अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement