Advertisement

Aaj Ka Mausam: कहीं आंधी-पानी... तो कहीं गर्मी का अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में 18 से 21 मार्च तक आंधी-पानी आने की संभावना है. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों का वेदर अपडेट.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

Weather Forecast 18 March 2026: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. कई जगहों पर आंधी-पानी आने से गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. कई राज्यों में आंधी-पानी के चलते फसलों का नुकसान हो सकता है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. उत्तर भारत में सक्रिय एक नए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है.

IMD ने 18 मार्च को छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना व्यक्त की है. पूर्वोत्तर राज्यों में 18 मार्च को भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. 19 मार्च को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश  में बारिश की संभावना व्यक्त की है. 20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 मार्च को 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है.  बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 18 से 21 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.  इस दौरान हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है. हवाएं 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी.  बुधवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस से करीब रह सकता है. मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

यूपी-उत्तराखंड में आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को यूपी-उत्तराखंड में कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. 19 और 20  मार्च को भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है. उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होगी. 

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बिहार और झारखंड में बादल छाए रहेंगे. बीच-बीच में रह-रहकर बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में 18 से 21 मार्च के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. इससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को आंधी-पानी, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. आईएमडी ने महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में 18 से 19 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है.गुजरात और गोवा में 18 और 19 मार्च को चमक-गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement