Advertisement

Aaj Ka Mausam 2 April 2026: बारिश-बर्फबारी... आंधी-ओलावृष्टि, IMD का 11 राज्यों में अलर्ट, 2 से 6 अप्रैल तक बिगड़ेगा मौसम, रहें सतर्क

Weather Forecast 2 April 2026: बेमौसम बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विभाग ने 2 से 6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. 2 अप्रैल को 11 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने या काम से जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान जरूर जान लें.

Today Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:31 AM IST

Today Weather Update: साल 2026 के अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है लेकिन अभी भी देश में बहुत अधिक गर्मी नहीं बढ़ी है. ऐसा बेमौसम बारिश के कारण हो रहा है.  बेमौसम बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 से 6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. 2 अप्रैल को 11 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान कई जगहों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने या काम से जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान जरूर जान लें.

आज इन 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतवानी 
मौसम विभाग ने 2 अप्रैल दिन गुरुवार को जिन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम में इस बदलाव का कारण ईरान के ऊपर सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी. 3 और 4 अप्रैल 2026 को कई इलाकों में ओलावृष्टि  के साथ तेज हवाएं चलेंगी. 3 अप्रैल को कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 2, 3 से 4 अप्रैल के बीच शिमला, मनाली, कुल्लू, चंबा, मंडी लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल 
मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी अभी सताएगी नहीं. 

यूपी-बिहार में आज बारिश होने की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी और बिहार में मौसम अभी सुधरने वाला नहीं है. 2 और 3 अप्रैल को दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में 3 अप्रैल को बारिश होने की उम्मीद है. उधर, आईएमडी ने बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान यहां पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है. पटना के अलावा रोहतास, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नालंदा, बेगूसराय और समस्तीपुर में भी बारिश होने की उम्मीद है. 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में 2, 3 और 3 अप्रैल को आंधी-पानी आने की संभावना है. राजस्थान के जिन जिलों में बारिश होनी की उम्मीद है, उनमें जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, बाड़मेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर, सवाई माधोपुर शामिल हैं. उधर, मध्य प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें पन्ना, ग्वालियर, सागर, दतिया, अशोक नगर और दमोह शामिल हैं.

गुजरात-महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र में भी अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. गुजरात में 2 और 3 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उधर, महाराष्ट्र में कई जगहों पर 3 अप्रैल को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक तेज हवा चल सकती है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement