scorecardresearch

Today Weather Update: गर्मी में मानसून!...अप्रैल की शुरुआत होगी बारिश के साथ, वहीं कहीं है बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और यूपी में 4 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं. वहीं, कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाइयों वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

IMD forecasts heavy rain, hail and gusty winds in several states IMD forecasts heavy rain, hail and gusty winds in several states

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि इस सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. उत्तर, दक्षिण और पूर्वोत्तर, तीनों ही जोन में कई जगहों पर बादल, तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में केवल भारी बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि मार्च और अप्रैल में ऐसी बारिश होना सेहत पर भी असर डाल सकता है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने के आदेश दिए हैं. 

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश के आसार
इस हफ्ते असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में गरज, बिजली और तेज हवा के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है. विशेषकर 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बादल और तेज हवा चलने की संभावना बताई गई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मार्च को बदलेगा मौसम
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान के साथ ही हरियाणा और यूपी में 31 मार्च को कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, इसके अलावा हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं. हालांकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी बताई गई है.

वहीं मध्य भारत जैसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को मौसम का असर दिखेगा. पूर्वी भारत के कुछ राज्य जैसे बिहार और झारखंड में भारी या हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. हालांकि बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है.

दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी और उत्तर भारत पर
इस समय दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी और उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे हैं. इसी कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, पंजाब के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं. खासकर 31 मार्च और 4 अप्रैल के बीच इन राज्यों में विक्षोभ का असर ज्यादा दिख सकता है.  

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम विभाग ने 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें