Aaj Ka Mausam 5 March 2026: गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार! Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar और MP-Rajasthan तक में बढ़ेगा पारा, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां और कैसा रहेगा मौसम? 

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मार्च के शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक में तापमान बढ़ने वाला है. आईएमडी ने 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं 5 मार्च 2026 को कहां और कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

Weather Forecast 5 March 2026: मौसम का मिजाज बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 5 मार्च दिन गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम भी अलग-अलग देखने को मिलेगा. कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है तो कहीं तेज धूप निकल सकती है. मौसम विभाग ने देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश और राजस्थान तक में तापमान बढ़ने वाला है. ऐसे में इन राज्यों के लोगों को गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए. आइए जानते हैं 5 मार्च 2026 को कहां और कैसा रहेगा मौसम?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने जिन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें असम, सिक्किम, मेघालय उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. आईएमडी के मुताबिक 6 मार्च 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों पर रहेगा. इसके चलते आंधी-पानी आने की संभवाना है. ऊंचे भागों पर बर्फबारी भी हो सकती है. इससे इन इलाकों में सर्दी बढ़ेगी. 

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 5 मार्च को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं. है. दिन में धूप निकलेगी. दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इससे वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी. आने वाले दिनों में AQI में गिरावट दर्ज  की जाएगी. धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. दिन में मौसम थोड़ा गर्म महसूस हो सकता है.

यूपी-बिहार में खिलेगी धूप 
उत्तर प्रदेश और बिहार में 5 मार्च को मौसम साफ रहेगा. कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. दिन में धूप निकलने से पारा ऊपर चढ़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेज गति से वृद्धि होगी. यूपी के लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, बरेली, मैनपुरी, हमीरपुर, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, महोबा, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़ और मऊ में गर्मी बढ़ने वाली है. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बिहार के 12 जिलों में गुरुवार से तापमान बढ़ेगा. पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, नवादा, वैशाली, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पारा और चढ़ेगा. पटना में 5 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम 
राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 5 मार्च को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी को छोड़कर कही भी बारिश होने की संभावना नहीं है. गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों में गर्म हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बारां में पारा और ऊपर चढ़ेगा. जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावन है. मध्य प्रदेश में गुरुवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.एमपी के ग्वालियर, कटनी, खजुराहो, छतरपुर, विदिशा, दतिया, सीधी और खरगोन में तापमान बढ़ेगा.  भोपाल में 5 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में 8 और 9 मार्च को बारिश का अनुमान है. देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से लेकर 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है. मनाली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं, गुजरात में बढ़ेगा तापमान  
पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. यहां मौसम सामान्य रहेगा. सुबह के समय हल्की ठंड रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है. गुजरात के तटीय इलाकों में 5 से 6 मार्च तक मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है. कोंकण के कुछ इलाकों में 5 मार्च को गर्मी बढ़ सकती है.


 

Read more!

RECOMMENDED