Advertisement

Delhi School Admission: 4 दिसंबर से शुरू होगी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

दिल्ली के करीब 1700 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चार दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

दिल्ली के करीब 1700 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चार दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है. शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए हैं. निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ड्रॉ ऑफ लॉट कंप्यूटराइज्ड हो या पर्ची सिस्टम से, यह अभिभावकों की मौजूदगी में किया जाएगा. 

चयनित छात्रों की पहली लिस्ट 23 जनवरी 2026 को और दूसरी लिस्ट 9 फरवरी 2026 को जारी होगी. सामान्य वर्ग की 75% सीटों पर यह प्रक्रिया लागू होगी, जबकि EWS/Disadvantaged Category के लिए अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

कितनी लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस?
स्कूल केवल 25 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस ले सकेंगे. प्रॉस्पेक्टस खरीदना पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा. ड्रॉ की तारीख और समय की जानकारी स्कूल को अभिभावकों को कम से कम दो दिन पहले वेबसाइट, नोटिस-बोर्ड या ईमेल के माध्यम से देनी होगी.

कैसे करें आवेदन?
अभिभावक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया के लिए पहले edudel.nic.in की वेबसाइट पर जाएं. वहां “नर्सरी एडमिशन 2026-27” लिंक पर क्लिक करें. फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें, उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें. जिस डॉक्यूमेंट्स को मांगा गया है, आप उन्हें अपलोड करें और 25 रुपए की फीस जमा करें. याद रखें कि फॉर्म सबमिट कर उसकी एक कॉपी आप भी डाउनलोड कर लें.

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?
Nursery Admission 2026-27 के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, उसमें अभिभावक के नाम का राशन कार्ड, बच्चे या अभिभावक के नाम का डोमिसाइल प्रमाणपत्र, अभिभावक का वोटर आईडी, बिजली/पानी/टेलीफोन बिल या बच्चे का पासपोर्ट, माता या पिता के नाम का आधार कार्ड शामिल हैं.

क्या रहेगा दाखिला ऐज क्राइटेरिया?
ऐज क्राइटेरिया की बात करें तो 31 मार्च 2026 के आधार पर नर्सरी के लिए बच्चे की आयु 3 से 4 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, केजी में का दाखिले के लिए जरूरी उम्र 4 से 5 वर्ष होगी. इसके अलावा कक्षा एक के लिए उम्र 5-6 वर्ष होनी जरूरी है.

दिल्ली सरकार का कहना है कि पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक अभिभावकों को राहत मिलेगी और स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाएगी.

- सुशांत मेहरा की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement