उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऐसा हैरत में दालने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन घोर लापरवाही कही जा सकती है. दरअसल दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एक मरीज इलाज के लिए भर्ती हुआ था. जानकारी के मुताबिक, कथिर तौर पर अस्पताल की छत से लटका पंखा उस पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए.
मौके के पर मौजूद लोगों के अनुसार, मरीज को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह इलाज के दौरान अचानक वार्ड की छत से पंखा टूटकर मरीज के ऊपर गिर पड़ा. इसके बाद मरीज की मौत हो गई. हालांकि, मौत का क्या कारण है इसकी पुष्टी अभी आधिकारिक तोर पर नहीं हुई है. एक एंगल है कि पंखा गिरने से उसकी मौत हुई हो, तो वहीं दूसरा एंगल है कि किसी चिकित्सीय लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है.
घटना के समय वार्ड में मौजूद एक अन्य मरीज के परिजन, जो पेशे से वकील हैं. उन्होंने पूरे हादसे का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. उनका कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा और रखरखाव को लेकर काफी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. उनकी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नूरी इलाही इलाके में रहता है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण पंखा गिरना था या कोई अन्य चिकित्सकीय वजह.