Advertisement

PT Usha के साथ इन 4 लोगों को राज्यसभा के लिए किया गया नामित, PM Modi ने बधाई देते हुए बताई खासियत

पीटी उषा, वीरेंद्र हेगड़े, वी. विजयेंद्र प्रसाद और संगीतकार इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. चारों उम्मीदवार चार अलग-अलग राज्यों से हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दिग्गजों की खासियत बताते हुए ट्वीट करके बधाई दी है.

पीटी उषा के साथ 4 लोग राज्यसभा के लिए नामित
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST
  • संगीतकार इलैयाराजा जाएंगे राज्यसभा
  • एथलीट पीटी उषा को भी राज्यसभा के लिए नामित किया गया

पीटी उषा, वीरेंद्र हेगड़े, वी. विजयेंद्र प्रसाद और संगीतकार इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. चारों उम्मीदवार चार अलग-अलग राज्यों से हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दिग्गजों की खासियत बताते हुए ट्वीट करके बधाई दी है. 

पीएम मोदी ने पीटी उषा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं, खेल में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम भी उतना ही सराहनीय है. उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई.

वी. विजयेंद्र प्रसाद के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि वो दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हैं. उनके काम भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई.

प्रधानमंत्री ने वीरेंद्र हेगड़े के बारे में बताया कि वीरेंद्र हेगड़े जी उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं. मुझे धर्मस्थल मंदिर में प्रार्थना करने और स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति में उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखने का अवसर मिला है. वो संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे.

इलैयाराजा को बधाई देते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इलैयाराजा की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं. उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है. वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया. खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement