Advertisement

US Visa New Rules : अमेरिका का वीजा लेना हुआ आसान, जानिए क्या है नया नियम

यूएस वीजा के लिए भारतीयों को अब लंबा समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अमेरिका दूतावास भारतीयों को जल्दी यूएस वीजा मिल सके इसके लिए नया नियम लेकर आयी है.

US Visa New Rules
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • यूएस वीजा के लिए दूसरे देश से भी कर सकेंगे अप्लाई
  • बढ़ेगी कांसुलर स्टाफ की संख्या

अमेरिका का वीजा लेने के लिए भारतीयों को बहुत लंबे समय का इंतजार करना पड़ता है. अमेरिका का वीजा पाने के लिए अभी भी भारतीयों को 500 से ज्यादा दिनों का इंतजार करना पड़ता है. जिसे देखते हुए भारत में अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है. जिसके कारण अब यूएस का वीजा के लिए अप्वाइंटमेंट जल्दी मिल सकेगा. जिसके चलते यूएस जाने वालों का सपना भी जल्दी पूरा हो सकेगा. 

ये हुई घोषणा 
यूएस वीजा के लिए भारतीयों के लिए 500 से ज्यादा दिनों तक की वेटिंग पीरियड से गुजरना पड़ता है. इस परेशानी को समझते हुए अमेरिकी दूतावास ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि जो भारतीय विदेश यात्रा कर रहे हैं, वह अब उस देश ही यूएस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी अगर आप किसी दूसरे देश गए हुए हैं और वहां से यूएस वीजा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अमेरिकी दूतावास जाकर वीजा के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. 

ये हैं नया नियम
यूएस एंबेसी इंडिया की तरफ से वीजा के नए नियम को लेकर ट्वीट करके बताया है. जिसके मुताबिक अगर क्या आप विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं. अगर विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो अब आप उस देश से ही अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. जल्द ही आने वाले महीनों में थाईलैंड में रह रहे भारतीय B1/B2 वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इस प्रक्रिया को वहां के यूएस दूतावास में जाकर पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही जो लोग पहली बार यूएस अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई करेंगे, उनकी खास इंटरव्यू लेने की तैयारी की जा रही है. वहीं यूएस वीजा की प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने के लिए कांसुलर स्टाफ की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. 

आखिर क्यों लग रहा ज्यादा समय
यूएस दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका इस समय भारतीयों को वीजा देने को लेकर काफी गंभीरता से ले रहा है. उन्हें वीजा मिलने में काफी ज्यादा समय लग रहा है, इस समस्या को दूर करना ही हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने आगे बताया कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां से यूएस वीजा के लिए अप्लाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है. जिसके कारण उन्हें वीजा देने में काफी समय लग रहा है. वहीं  B1/B2 वीजा के लिए जो भारतीय अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें इसे पाने में कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement